Fairphone 6 में आया नया Android 16 फीचर

Fairphone 6 में आया नया Android 16 फीचर

6 mins read
7 views
March 16, 2026

Android 16 update:  किसी भी Smartphone के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट बड़ा मायना रखता है। फोन की सुरक्षा और क्षमता को समय-समय पर मजबूत करने का काम करता है। जो यूजर्स के फोन इस्तेमाल करने के अनुभव को पूरी तरह बदल देता है। इसी सिलसिले में Fairphone 6 के लिए अब Android 16 का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो गया है। इसे कंपनी की तय समयसीमा से पहले ही जारी कर दिया गया है। जिससे यूजर्स को शीध्र ही नए फीचर्स का लाभ मिलने जा रहा है। कंपनी ने भी कहा है कि यह अपडेट Android 16 QPR1 पर आधारित है। तो आइए जानते हैं इसके खूबियां के बारे में विस्तार से।.

Fairphone 6 यूजर्स के लिए Android 16 अपडेट। डिजिटल वेलबीइंग, नोटिफिकेशन कूलडाउन और सहित कई फीचर्स की मिलेगी सुविधा जानें यहां विस्तार से।

निर्धारित समय से पहले ही अपडेट

बता दें कि टेक कंपनी Fairphone ने पहले Android 16 को अप्रैल 2026 में जारी करने की योजना बनाई थी। लेकिन कंपनी ने इससे पहले ही स्थिर OTA अपडेट को जारी कर दिया। अभी यह सिर्फ Fairphone 6 यूजर्स को मिल रहा है। हालांकि कंपनी के लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट को देखते हुए आने वाले समय में पुराने मॉडल भी इस अपडेट करने की बात कही जा रही है। यह कंपनी नीदरलैंड्स की है। इसके टेक क्षेत्र में अलग पहचान है।

नोटिफिकेशन मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव

इस अपडेट का सबसे बड़ा फोकस डिजिटल वेलबीइंग पर है। Android 16 में नया Force Group Notifications फीचर जोड़ा गया है। इसमें एक अद्भभूत क्षमता है। यह एक ही ऐप से कई कई नोटिफिकेशन को एक ही लाइन में समेट देता है। इससे स्क्रीन पर फालतू नोटिफिकेशन की भीड़ कम हो जाती है। Notification Cooldown फीचर भी दिया गया है। जब किसी ऐप से बहुत तेजी से नोटिफिकेशन आने लगते हैं, तो फोन धीरे-धीरे अलर्ट की आवाज़ कम कर देता है। जिससे बार-बार आनेवाले आवाज से राहत मिलती है।

READ MORE-  साउंड बजाओ, दुश्मन भगाओ… Miks है Valorant का नया DJ Agent!

पावर बटन से सीधे खुलेगा वॉलेट

अपडेट के बाद Fairphone 6 यूजर्स पावर बटन को दो बार दबाकर सीधे Google Wallet खोल सकेंगे। यह फीचर पहले से ही Google Pixel और Samsung Galaxy डिवाइस में मौजूद है। Outline Text नाम का नया एक्सेसिबिलिटी फीचर जोड़ा गया है। यह स्क्रीन पर लिखे शब्दों के चारों ओर हाई-कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर बनाता है। इससे टेक्स्ट पढनें में आसानी होगी।

READ MORE- NODWIN Gaming की IPO प्लानिंग, बोर्ड में हुईं Arnd Benninghoff की एंट्री

पर्सनलाइजेशन के साथ सिक्योरिटी भी स्ट्रांग

पर्सनलाइजेशन के लिए भी नए विकल्प दिए गए हैं। सिस्टम में Unicode 16.0 के सात नए इमोजी जोड़े गए हैं। अब यूजर्स अपने डिवाइस में माप की इकाइयों को क्षेत्रीय डिफॉल्ट से अलग भी सेट कर सकते हैं। फोन कॉल के दौरान अब यूजर किसी ऐप को साइडलोड नहीं कर पाएंगे। साथ ही संवेदनशील Accessibility परमिशन में भी बदलाव नहीं कर सकेंगे। यह सोशल इंजीनियरिंग और वॉइस फिशिंग जैसे स्कैम से बचाने के लिए उठाया गया है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

क्रिप्टो कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एक्शन, नए लाइसेंस नियम लागू
Previous Story

क्रिप्टो कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एक्शन, नए लाइसेंस नियम लागू

पटना के एक गोलगप्पा ठेले वाले का iPhone 17 Pro Max इस्तेमाल करते हुए वीडियो वायरल हो गया है।
Next Story

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा यह गोलगप्पे वाला? Video वायरल

Latest from Latest news

क्रिप्टो कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एक्शन, नए लाइसेंस नियम लागू

क्रिप्टो कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एक्शन, नए लाइसेंस नियम लागू

Australia Crypto Regulation: क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए अब ऑस्ट्रेलिया सरकार इस सेक्टर पर सख्त नियम लागू करने की तैयारी कर रही

Don't Miss