Amazon Prime Video हुआ महंगा, Ad-फ्री फिल्म के लिए देने होंगे extra पैसे

6 mins read
1.1K views
Amazon recharge plan
May 13, 2025

Amazon ने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए प्लान महंगे तो नहीं किए लेकिन एड-फ्री प्लान जरूर लॉन्च कर दिए हैं।

Amazon Prime Video : अगर आप भी Amazon Prime Video पर वेब सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, Amazon अब आपके एंटरटेनमेंट के मजे में थोड़ी खलल डाल सकता है क्योंकि कंपनी ने अपने Prime Video में बड़ा बदलाव करने की घोषणा कर दी है।

अब देखने पड़ेंगे Ads

Amazon Prime Video पर अब 17 जून 2025 से फिल्मों और वेब सीरीज के बीच विज्ञापन दिखाए जाएंगे। कंपनी इस बदलाव की जानकारी यूजर्स को ईमेल के जरिए दे रही है। यानी, अब Prime Video देखने का एक्सपीरिंयस थोड़ा बदलेगा। अगर आप बिना Ads के फिल्में और शो देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक्सट्रा पैसे खर्च करने होंगे। बता दें कि Amazon ने इसके लिए एक Ad-Free Add-On Plan लॉन्च किया है। इसमें यूजर को दो प्लान मिलेंगे, जिसमें यूजर को मंथली चार्ज के रुप में 129 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, सालाना चार्ज के रुप में यूजर को 699 रुपये देने होंगे।

मौजूदा Prime प्लान में कोई बदलाव नहीं

Amazon ने अपने बेसिक Prime सब्सक्रिप्शन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसमें मंथली प्लान 299 रुपये है और सालाना प्लान 1499 रुपये हैं। वहीं, प्राइम लाइट का सालाना चार्ज 799 रुपये हैं (इसमें पहले से Ads आते हैं)

अब अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखेंगे Ads

अगर आपने Amazon Prime Video का 1499 रुपये वाला सालाना प्लान लिया है, तो अब आपको फिल्म या वेब सीरीज देखते समय Ads देखने पड़ सकते हैं। यानी, पहले जो प्रीमियम एक्सपीरियंस बिना किसी रुकावट के मिलता था, अब उसके लिए आपको अलग से पैसे चुकाने होंगे।

क्या है नया सिस्टम?

मान लीजिए आपने पहले से 1499 रुपये वाला सालाना प्लान लिया हुआ है तो अब इस प्लान के साथ भी विज्ञापन दिखाए जाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि वीडियो देखने के दौरान कोई भी एड न आए, तो आपको इसके लिए 129 हर महीने या 699 सालाना एक्स्ट्रा देना होगा। तब जाकर आपको मिलेगा एड-फ्री एक्सपीरियंस।

क्या अब लोग Amazon छोड़ेंगे?

जहां एक तरफ Amazon ने अपने प्लान्स में एड जोड़ दिए हैं, वहीं दूसरी ओर बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब भी यूजर्स को बिना एड्स के कंटेंट दे रहे हैं।

Hotstar (Jio Cinema)

  • Jio Hotstar का Ad-Free Annual Plan 1499 रुपये में आता है।
  • यानी, Amazon जितनी कीमत में ही यहां बिना एड्स के कंटेंट मिल रहा है।

Netflix

  • Netflix के सभी प्लान्स Ad-Free हैं।
  • सबसे सस्ता प्लान 149 रुपेय है (केवल मोबाइल के लिए)।
  • वहीं, प्रीमियम प्लान जिसमें 4 स्क्रीन का सपोर्ट है, उसकी कीमत ₹649 प्रति माह है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Operation Sindoor: भारत के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों की हुई पहचान
Previous Story

Operation Sindoor: भारत के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों की हुई पहचान

Jio hotstar
Next Story

Jio यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर, FREE में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss