Artificial Intelligence

AI से दुनिया को मिलेंगे 4.4 ट्रिलियन डॉलर

6 mins read
1.7K views
January 22, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे तो सभी देख सकते हैं, लेकिन AI के आने से कई समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

Artificial Intelligence:  दुनिया में AI के आने से लोगों को नई-नई सुविधाएं अनुभव करने को मिली हैं। दूसरी तरफ AI की वजह से ग्लोबल अर्थव्यवस्था को भी काफी फायदा हो रहा है। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में एक प्रेजेंटेशन के अनुसार, AI एक साल में ग्लोबल इकनॉमिक में 2.6 ट्रिलियन डॉलर से 4.4 ट्रिलियन डॉलर का योगदान दे सकता है।

AI  से होगा नुकसान?

AI बेशक वैश्विक अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाएगा, लेकिन इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि यह करियर, लोगों के जीवन और समाज को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है। इस मामले में अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म विस्टा इक्विटी पार्टनर्स के संस्थापक CEO रॉबर्ट एफ स्मिथ ने प्रेजेंटेशन में कहा कि कम से कम, हमें मौजूदा डिजिटल डिवाइड को खत्म करना होगा।

इंटरनेट का दुनिया भर में तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी 2.5 अरब से ज्यादा लोगों की इस तक पहुंच नहीं है। दुनिया की करीब एक तिहाई आबादी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाती  है, जो आज की डिजिटल दुनिया में सबसे जरूरी हैं जैसे वित्त, बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा आदि।

डिजिटल डिवाइस को खत्म करना होगा

रिपोर्ट के मुताबिक, विकसित देशों में भी डिजिटल डिवाइड मौजूद है। अमेरिका में अभी भी करीब 24 मिलियन लोगों के पास हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा नहीं है। मौजूदा AI के साथ, तीन अलग-अलग अवसर पैदा होंगे, जिनके जरिए मूल्य बनाया जा सकता है।

हम पहले से ही हार्डवेयर विक्रेताओं के रूप में पहली लहर देख रहे हैं, जो AI से लाभान्वित हो रहे हैं। दूसरी लहर की बात करें तो AI से Google, Microsoft, Oracle जैसी अन्य बड़ी कंपनियों को लाभ होगा, जो व्यापक रूप से कंप्यूट करने के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करने की क्षमता रखती हैं। स्मिथ के अनुसार, तीसरी लहर से एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर विक्रेताओं को लाभ होगा, जो मौजूदा उत्पादों के अलावा AI और GenAI समाधान प्रदान करते हैं।

जैसे-जैसे AI विकसित हो रहा है, कंपनियां और नए स्टार्ट-अप अपने उत्पादों का विस्तार कर रहे हैं और हर चरण में नई सुविधाओं के साथ पैसा कमा रहे हैं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करना चाहिए कि हर देश में हर किसी के पास इंटरनेट, AI शिक्षा और उपकरणों तक पहुँच होनी चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI
Previous Story

Infosys भारत में बन रही 100 से ज्यादा AI मॉड्यूल

Meme Coin
Next Story

क्यों चर्चा में है Meme Coin? ट्रंप को भी देनी पड़ी सफाई

Latest from Artificial Intelligence

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss