Adobe के CEO शांतनु नारायण होने वाले हैं रिटायरमेंट

Adobe के CEO शांतनु नारायण होने वाले हैं रिटायरमेंट

6 mins read
5 views
March 13, 2026

Adobe CEO Shantanu Narayen Resignation: Adobe के CEO शांतनु नारायण जल्द ही अपने पद से रिटायर होने वाले हैं। वो पिछले 20 साल से इस कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद दी है। हालांकि, जब तक कोई नया CEO नहीं मिल जाता, तब तक नारायणन CEO बने रहेंगे। इसके बाद भी, वे कंपनी के बोर्ड चेयरमैन के तौर पर काम करते रहेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नए लीडर को हर बात ठीक से समझा दी जाए।

Adobe के CEO शांतनु नारायण करीब 20 साल बाद रिटायर होने वाले हैं, AI के बढ़ते दबाव और शेयरों में 23% की गिरावट के बीच कंपनी अब नए CEO की तलाश में है

शेयर बाजार में मचा हड़कंप

शांतनु नारायण के रिटायर होने की खबर जैसे ही सामने आई Adobe के शेयर करीब 7% गिर गए। वहीं, इस साल अब तक Adobe के शेयर करीब 23% नीचे आ चुके हैं। इससे साफ पता चलता है कि निवेशक कंपनी के भविष्य को लेकर कुछ खास आश्वस्त नहीं हैं, खासकर AI के इस दौर में।

नारायण ने कैसे बदली Adobe की तस्वीर?

शांतनु नारायण 2007 से Adobe के CEO के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि कंपनी के बिज़नेस मॉडल को पूरी तरह से बदल देना रही है। पहले Adobe सॉफ्टवेयर को एक बार के आधार पर बेचती थी, लेकिन नारायण ने इसे सब्सक्रिप्शन मॉडल में बदल दिया।

उनके लीडरशिप में Adobe की सालाना कमाई करीब 6 गुना बढ़ गई , जो लगभग 24 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। कंपनी में काम करने वाले लोगों की संख्या भी 2-3 गुना बढ़कर 30,000 से ऊपर हो गई। Microsoft के CEO सत्या नडेला ने भी नारायण की तारीफ करते हुए उनके कार्यकाल को शानदार बताया।

READ MORE: ‘Grok Imagine में वो सब चलेगा जो R-रेटेड फिल्मों में होता है’

AI ने बढ़ाई टेंशन

दिक्कत ये है कि आज AI की वजह से कोई भी बिना किसी design software के तस्वीरें, वीडियो और content बना सकता है। इससे Adobe जैसी पुरानी कंपनियों की जरूरत कम होती जा रही है। नई AI-based कंपनियां Adobe की जगह लेने की कोशिश में लगी हैं। Adobe ने इसका जवाब देने के लिए अपना खुद का AI tool Firefly लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि पिछली तिमाही में AI-first products से होने वाली कमाई तीन गुना से ज्यादा बढ़ी है और कुल बिक्री 25 करोड़ डॉलर से पार हो गई है।

READ MORE: ईरानी हैकरों ने लाखों डिवाइस किए तबाह, छोड़ा डरावना मैसेज!

कमाई अभी भी मजबूत

इन सब चिंताओं के बावजूद Adobe की financial performance काफी अच्छी है। कंपनी ने इस साल की पहली तिमाही में 6.4 अरब डॉलर की कमाई की है, जो पिछले साल से 12% ज्यादा है। adjusted profit 6.06 डॉलर प्रति शेयर रही। अगली तिमाही के लिए कंपनी ने 6.43 से 6.48 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान रखा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Instagram पोस्ट कैप्शन में जल्द मिल सकता है लिंक ऑप्शन...जानें यहां
Previous Story

Instagram पोस्ट कैप्शन में जल्द मिल सकता है लिंक ऑप्शन…जानें यहां

Test में फेल हुआ Meta का Avocado! जानें नई लॉन्च डेट
Next Story

Test में फेल हुआ Meta का Avocado! जानें नई लॉन्च डेट

Latest from News

Don't Miss