Smartphone Tips: क्या आपके पास 5G स्मार्टफोन है, लेकिन फिर भी इंटरनेट की स्पीड उम्मीद से कम मिल रही है? ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हो रहा। आज भी कई यूजर्स 5G सिम इस्तेमाल करने के बावजूद तेज स्पीड का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। इसकी वजह फोन की सेटिंग, नेटवर्क कवरेज या 5G सपोर्ट से जुड़ी छोटी-सी गलती हो सकती है। इसलिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका फोन वास्तव में 5G Phone Check में पास होता है या नहीं।
क्या आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है? कुछ आसान स्टेप्स में फोन की सेटिंग, 5G नेटवर्क और 5G बैंड की जानकारी चेक करें।
फोन में 5G सपोर्ट है या नहीं, ऐसे करें चेक
स्मार्टफोन में Settings खोलें। इसके बाद Mobile Network, SIM Card Settings या Network Settings में जाएं। यहां Network Mode या Preferred Network Type का विकल्प मिलेगा। अगर यहां 2G/3G/4G/5G Auto या इसी तरह का विकल्प दिखाई देता है, तो आपका फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है, लेकिन अगर सिर्फ 2G, 3G और 4G के विकल्प हैं, तो आपका डिवाइस 5G नेटवर्क के लिए तैयार नहीं है।
नेटवर्क चालू करने का आसान तरीका
अगर आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है, तो Network Mode में जाकर 5G या 5G Auto विकल्प चुन लें। इसके बाद जहां भी 5G नेटवर्क उपलब्ध होगा, आपका फोन अपने आप उससे जुड़ जाएगा। ध्यान रखें कि सिर्फ 5G फोन होना काफी नहीं है। आपके इलाके में 5G नेटवर्क कवरेज होना चाहिए और आपका सिम कार्ड भी 5G सेवा के लिए सक्रिय होना जरूरी है। तभी आपको बेहतर इंटरनेट स्पीड और स्थिर कनेक्टिविटी मिलेगी।
READ MORE: इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!
फोन में 5G बैंड कैसे पता करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका फोन किन 5G Bands को सपोर्ट करता है, तो सबसे आसान तरीका कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट है। वहां अपने फोन मॉडल की Specifications में Network या Connectivity सेक्शन देखें। यहां SA और NSA 5G Bands की पूरी जानकारी मिल जाएगी। अगर आपके पास फोन का रिटेल बॉक्स है, तो उस पर भी कई बार 5G बैंड की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा भरोसेमंद टेक वेबसाइट्स पर भी अपने मॉडल की डिटेल देख सकते हैं।
iPhone यूजर्स ऐसे करें पुष्टि
अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मॉडल की Cellular Specifications देखें। वहां यह साफ लिखा होता है कि आपका iPhone किन-किन 5G Bands को सपोर्ट करता है। इससे कुछ ही मिनटों में पता चल जाएगा कि आपका फोन 5G नेटवर्क का पूरा फायदा उठा सकता है या नहीं।
READ MORE: Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन
