Stock Market India: क्या आज शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा? आज घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि कुछ IT और FMCG शेयर दबाव में रहे।
आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही, जबकि मारुति, अडाणी पोर्ट्स और कई बड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ की शुरुआत
मंगलवार सुबह BSE सेंसेक्स 277.14 अंक (0.36%) की बढ़त के साथ 77,005.51 पर खुला। वहीं NSE निफ्टी 50 ने 85.80 अंक (0.36%) चढ़कर 24,032.05 के स्तर से कारोबार शुरू किया। हालांकि सोमवार को भी बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन दिन के अंत में करीब 0.50% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। ऐसे में निवेशकों की नजर अब पूरे दिन के कारोबार पर बनी हुई है।
READ MORE: 14 साल का भारतीय बना AI बॉस, बुर्ज खलीफा में खोला अपना ऑफिस
मारुति सबसे आगे, कई दिग्गज शेयरों में तेजी
आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 7 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी 50 के 32 शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया और 18 शेयर लाल निशान में रहे। शुरुआती कारोबार में मारुति सुजुकी का शेयर सबसे अधिक 1.96% चढ़ा। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स, इंडिगो, ट्रेंट, सन फार्मा, HDFC बैंक, पावर ग्रिड, ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, L&T, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, SBI , भारती एयरटेल और TCS समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयर बढ़त में कारोबार करते दिखे।
इन शेयरों पर रहा दबाव
बाजार की मजबूत शुरुआत के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयर कमजोरी के साथ खुले। Infosys में सबसे ज्यादा 0.73% की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, NTPC, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और HCL टेक के शेयर भी शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे।
READ MORE: Apple ने CCI पर लगाए गंभीर आरोप, जांच को बताया गलत
निवेशकों की नजर पूरे दिन के कारोबार पर
शेयर बाजार की शुरुआत भले ही सकारात्मक रही हो, लेकिन दिनभर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीद-बिक्री बाजार की दिशा तय करेगी। यदि प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी बनी रहती है तो बाजार अपनी बढ़त कायम रख सकता है। वहीं मुनाफावसूली बढ़ने पर उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल निवेशकों की नजर पूरे कारोबारी सत्र पर टिकी हुई है।
