Sensex Today: आज शुरुआती कारोबार में Sensex 221.35 अंक यानी 0.29% गिरकर 77,043.16 पर आ गया। वहीं Nifty 93.40 अंक यानी 0.39% टूटकर 24,082.25 पर पहुंच गया। कमजोर एशियाई बाजारों ने भी दबाव बढ़ाया।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और सितंबर में Fed की दर बढ़ने की आशंका से Sensex और Nifty शुरुआती कारोबार में फिसले।
Sensex-Nifty पर क्यों आया दबाव?
शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी फेड की संभावित दर बढ़ोतरी है। शुक्रवार को US Fed चेयरमैन Kevin Warsh ने सितंबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना के संकेत दिए थे। अगर अमेरिका में दरें बढ़ती हैं, तो विदेशी निवेशकों का पैसा उभरते बाजारों से बाहर जा सकता है। इससे भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। साथ ही डॉलर मजबूत होने से भी भारतीय शेयरों पर असर पड़ सकता है।
कच्चा तेल 2% से ज्यादा चढ़ा
सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा तेजी आई। Strait of Hormuz में अमेरिकी कार्रवाई और ईरान की जवाबी कार्रवाई की खबरों से तेल बाजार में चिंता बढ़ी। Brent crude futures 2.51 डॉलर यानी 2.85% चढ़कर 90.61 प्रति डॉलर बैरल पर पहुंच गया। वहीं WTI crude 85.53 डॉलर पर रहा, जिसमें 2.55% की तेजी आई।
READ MORE: फोन खरीदने में AI का दबदबा, 82% ग्राहक हुए दीवाने
रुपया भी कमजोर, कौन से शेयर टूटे?
शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 95.56 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 95.39 रुपये पर बंद हुआ था। Sensex 30 में शुरुआती मिनटों में सिर्फ तीन शेयर बढ़त में थे। HDFCBANK 1.78%, ETERNAL 1.16% और ICICIBANK 0.08% चढ़े। वहीं, INDIGO 1.82%, NTPC 2.05% और INFY 2.22% टूटे। TATASTEEL 1.77% और ASIANPAINT 1.35% नीचे रहे।
READ MORE: Sandhya Devanathan ने छोड़ा Meta, अब OpenAI में करेंगी कमाल
एशियाई बाजार भी ज्यादातर कमजोर
सुबह करीब 9 बजे GIFT NIFTY 0.38% नीचे था। Nikkei 225 1.11%, Hang Seng 0.68%, Taiwan Weighted 1.23% और KOSPI 1.48% गिरा। Shanghai Composite भी 0.20% नीचे रहा। हालांकि Straits Times 0.44% और SET Composite 0.21% ऊपर थे। आज भारतीय शेयर बाजार पर कच्चे तेल, कमजोर एशियाई संकेत और US Fed की संभावित दर बढ़ोतरी का दबाव है। अब निवेशकों की नजर तेल की कीमतों और सितंबर की Fed बैठक पर रहेगी।
