Top 10 AI Startups in Kochi

कोच्चि के टॉप 10 AI स्टार्टअप्स 2026

13 mins read
1 views
August 11, 2026

AI Startups Kochi: केरल का कोच्चि अब सिर्फ पर्यटन और शिपिंग के लिए नहीं जाना जाता। शहर में AI, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, HR टेक और डेटा एनालिटिक्स पर काम करने वाले स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव के पीछे Infopark, Kerala Startup Mission (KSUM) और शहर का बढ़ता इंजीनियरिंग टैलेंट प्रमुख कारण हैं। कई स्टार्टअप अब बेंगलुरु और हैदराबाद की जगह कोच्चि से अपना कारोबार चला रहे हैं। इनकी नजर सिर्फ भारतीय बाजार पर नहीं है। कई कंपनियां अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए भी तकनीकी समाधान तैयार कर रही हैं।

कोच्चि कैसे बन रहा है नया AI Startup Hub? जानें 10 AI कंपनियों, सरकारी सपोर्ट और शहर के बढ़ते टेक इकोसिस्टम की पूरी कहानी।

कोच्चि में तेजी से बढ़ रहा AI Startup Ecosystem

कोच्चि के स्टार्टअप इकोसिस्टम को पिछले 10 साल में लगातार मजबूती मिली है। कम कारोबारी खर्च, बेहतर टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी सहयोग ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। शहर में Infopark और SmartCity कोच्चिजैसे टेक्नोलॉजी केंद्र मौजूद हैं। यहां AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और ऑटोमेशन से जुड़ी कंपनियां काम कर रही हैं। Kerala Startup Mission भी डीप-टेक कंपनियों को इन्क्यूबेशन, फंडिंग और मेंटरशिप उपलब्ध करा रहा है। इससे शुरुआती चरण के स्टार्टअप को कारोबार बढ़ाने में मदद मिल रही है। राज्य में प्रस्तावित AI आधारित Tech City प्रोजेक्ट भी कोच्चि की टेक्नोलॉजी महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ा सकता है। इसमें AI, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और डेटा इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना है।

ये 10 AI Startup कोच्चि में कर रहे काम

स्टार्टअप सेक्टर क्या काम है
Prevalent AI एंटरप्राइज AI AI ऑटोमेशन और बिजनेस इंटेलिजेंस समाधान।

 

ReputeUp AI डिजिटल इंटेलिजेंस ऑनलाइन प्रतिष्ठा और ब्रांड मॉनिटरिंग।
Aindriya AI and Data Labs डेटा एनालिटिक्स AI और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स।
Ai Aerial Dynamics ड्रोन AI AI आधारित ड्रोन और एरियल इंटेलिजेंस।
Bheemverse Innovation इमर्सिव AI, AI आधारित वर्चुअल वातावरण और डिजिटल अनुभव।
iCRATS Technologies AI सॉफ्टवेयर AI आधारित एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और ऑटोमेशन।
SmartMatrix AI मोबिलिटी सॉल्यूशंस AI आधारित ऐप और स्मार्ट मोबिलिटी समाधान।
Airo Global Software Inc ऑटोमेशन टेक AI इंटीग्रेशन और एंटरप्राइज ऑटोमेशन।
Zappyhire HR टेक AI भर्ती प्रक्रिया में AI ऑटोमेशन और कैंडिडेट स्क्रीनिंग।
Sastra Robotics रोबोटिक्स AI रोबोटिक्स और AI आधारित औद्योगिक ऑटोमेशन।

HR Tech और Automation में दिख रही सबसे ज्यादा हलचल

कोच्चि के AI स्टार्टअप में HR टेक और ऑटोमेशन तेजी से उभर रहे हैं। Zappyhire AI की मदद से भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने पर काम कर रहा है। कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती कर्मचारियों की भर्ती, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू प्रक्रिया को तेज करना है। AI आधारित टूल इस काम में समय और मैनुअल मेहनत कम कर सकते हैं। ऑटोमेशन की मांग सिर्फ HR तक सीमित नहीं है। अलग-अलग कारोबार अब ऐसे सॉफ्टवेयर चाहते हैं जो रोज के दोहराए जाने वाले काम कम कर सकें। कोच्चि के स्टार्टअप के लिए कम ऑपरेशनल लागत भी एक फायदा है। इससे वे कम खर्च में प्रोडक्ट तैयार करके अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं।

Robotics और Drone AI भी पकड़ रहे रफ्तार

AI का अगला बड़ा क्षेत्र रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी बनता दिख रहा है। Sastra Robotics ऑटोमेटेड सिस्टम की टेस्टिंग के लिए रोबोट तैयार कर रहा है। वहीं, Ai Aerial Dynamics ड्रोन ऑपरेशन में AI तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर मॉनिटरिंग और मैन्युफैक्चरिंग में स्मार्ट ड्रोन और रोबोट की मांग बढ़ने से इन कंपनियों के लिए नए मौके बन रहे हैं। इसका मतलब यह है कि कोच्चि का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब केवल सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहना चाहता। डीप टेक और AI हार्डवेयर भी इसकी नई दिशा बन रहे हैं।

क्या कोच्चि, बेंगलुरु और हैदराबाद को टक्कर देगा?

कोच्चि की तुलना सीधे बेंगलुरु, हैदराबाद या पुणे से करना जल्दबाजी होगी। सबसे बड़ी चुनौती बड़े स्तर की वेंचर कैपिटल फंडिंग है। कई स्टार्टअप को बड़े निवेशकों तक पहुंच बनाने के लिए अभी भी बड़े टेक शहरों का रुख करना पड़ता है। हालांकि, कोच्चि की कुछ मजबूत खूबियां हैं। इनमें कम लागत, इंजीनियरिंग टैलेंट और सरकारी समर्थन शामिल हैं। रिमोट वर्क के बढ़ते चलन ने भी छोटे शहरों के स्टार्टअप को फायदा दिया है। अब कंपनी शुरू करने के लिए हर टीम का बेंगलुरु जैसे शहर में मौजूद होना जरूरी नहीं है।

सबसे ज्यादा पूछें जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. कोच्चि AI Startup Hub क्यों बन रहा है?

कोच्चि में कारोबार की लागत कम है। यहां skilled talent, बेहतर infrastructure और Kerala Startup Mission व Infopark का मजबूत स्पोर्टर मिलता है।

  1. कोच्चि में AI Startup किन सेक्टर में बढ़ रहे हैं?

कोच्चि में HR टेक, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, ड्रोन इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और एंटरप्राइज AI जैसे सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं।

  1. Kerala Startup Mission क्या काम करता है?

Kerala Startup Mission startups को incubation, mentorship, funding support और networking के साथ deep-tech innovation में भी मदद करता है।

  1. कोच्चि का कौन सा AI Startup nationally जाना जाता है?

Zappyhire AI-आधारित रिक्रूटमेंट ऑटोमेशन, कैंडिडेट स्क्रीनिंग और इंटरव्यू मैनेजमेंट समाधान के लिए जाना जाता है।

  1. कोच्चि बेंगलुरु और हैदराबाद से कैसे मुकाबला करता है?

कोच्चि की कम लागत, स्किल वर्कफोर्स, बढ़ता इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकारी स्पोर्ट इसे बड़े टेक शहरों का मजबूत विकल्प बना रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss