Virgin Media O2: मोबाइल नेटवर्क के ‘नो सिग्नल’ वाले इलाकों की समस्या दूर होनेवाली है। ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी Virgin Media O2 ने यूरोप की पहली सैटेलाइट-टू-मोबाइल सेवा शुरू कर दी है। यह सामान्य स्मार्टफोन्स को सीधे सैटेलाइट से जोड़ती है। यह स्मार्टफोन वहां भी काम करेगी जहां जमीन आधारित टावर काम नहीं करते, वहां भी टेक्स्ट मैसेज, WhatsAppv और Google Maps जैसे ऐप्स चल सकेंगे। इस सेवा की कीमत 3 पाउंड प्रति माह रखी गई है।
सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स से शुरू हुई O2 Satellite की नई स्पेस-बेस्ड मोबाइल सेवा, जानिए कैसे बदलेगी कनेक्टिविटी की दुनिया।
कैसे करेगा काम?
सपोर्टेड स्मार्टफोन्स में यह फीचर ऑटोमैटिक रूप से सक्रिय होगा। जैसे ही फोन को जमीन आधारित नेटवर्क नहीं मिलेगा, वह सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाएगा। यूजर्स किसी भी मौसम में सेवाओं का इस्तेमाल निर्वाध रूप से कर कर सकेंग। वह भी बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के सहायता से। कंपनी के मुताबिक, नई O2 Satellite सेवा से ब्रिटेन के भूभाग में उसकी मोबाइल कवरेज 89 प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत हो जाएगी। यह सेवा SpaceX के Starlink नेटवर्क पर आधारित है।
शुरुआत सैमसंग से, बाद में अन्य ब्रांड्स
बताया जा रहा है कि यह सुविधा सैमसंग के नए स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध होगी। आने वाले समय में अन्य ब्रांड्स को भी जोड़ा जा सकता है। कंपनी का फोकस उन लोगों पर है जो ट्रैवल, हाइकिंग, क्लाइंबिंग या वॉटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों में दूरदराज के इलाकों में जाते हैं या फिर ऐसे इलाका जहां जमीन पर टॉवर के मार्फत नेटवर्क कनेक्टविटी पहुंचाना मुश्किल है।
READ MORE– अब Instagram बताएगा माता-पिता को टीन सर्च हिस्ट्री का खतरा!
यूरोप में पहली, लेकिन वैश्विक दौड़ तेज
बता दें कि अमेरिका की टेलीकॉम कंपनी T-Mobile इससे पहले जुलाई में 10 डॉलर प्रति माह की दर से ऐसी ही सैटेलाइट-टू-सेल सेवा लॉन्च कर चुकी है। यानी अब वैश्विक स्तर पर टेलीकॉम कंपनियों के बीच अंतरिक्ष-आधारित कनेक्टिविटी की होड़ तेज हो चुकी है।
ब्रिटेन में प्रतिस्पर्धा भी गर्म
ब्रिटेन की प्रतिद्वंदी कंपनी Vodafonev ने जनवरी 2025 में बिना टेर्रेस्ट्रियल नेटवर्क वाले क्षेत्र से सैटेलाइट के जरिए सामान्य स्मार्टफोन पर पहली वीडियो कॉल कर इतिहास रचा था। कंपनी अपनी पार्टनर AST Space Mobile के साथ मिलकर फुल सैटेलाइट-टू-मोबाइल सेवा लाने की तैयारी में है। Relance Jio भी एसईएस के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। हालांकि लॉन्च डेट अभी तय नहीं है।
READ MORE– अब HR और फाइनेंस संभालेगा Anthropic का Claude AI एजेंट!v
कनेक्टिविटी का नया अध्याय
Virgin Media O2 के CEO Lutz Schülerन ने इसे ब्रिटेन की मोबाइल सेवाओं के लिए एक निर्णायक क्षण बताया। उनका कहना है कि यह पहल उन इलाकों तक मोबाइल कवरेज पहुंचा रही है, जो अब तक डिजिटल रूप से कटे हुए थे।
इस प्रकार देखें तो सैटेलाइट-टू-मोबाइल तकनीक मोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। खास कर उन इलाकों के लिए जहां नेटवर्क टावर नहीं है।
