कंप्यूटर से ही होगी वीडियो कॉल, WhatsApp Web में आ रहा नया फीचर

5 mins read
164 views
February 10, 2026

WhatsApp new update: WhatsApp अब अपने वेब वर्ज़न को सिर्फ चैटिंग टूल तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी WhatsApp Web पर ऐसा फीचर ला रही है, जिससे यूज़र सीधे ब्राउज़र के जरिए वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे। इसका मतलब है कि कंप्यूटर पर काम करते समय बार-बार फोन उठाने की जरूरत कम हो जाएगी। तो आइए जानते हैं इस फीचर के खासियत के बारे में विस्तार से।

WhatsApp Web यूज़र्स के लिए अच्छी खबर। कंपनी ब्राउज़र से वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर रोलआउट करने की तैयारी में है। जानिए खासियत यहां।

कॉल करना होगा आसान

नई कॉलिंग सुविधा को इस्तेमाल करना भी काफी आसान होगा। चैट विंडो में ही Voice Call और Video Call के बटन दिखाई देंगे।  जिससे यूज़र किसी भी कॉन्टैक्ट को सीधे कॉल कर सकेंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा व्यक्तिगत चैट से कॉल करने पर केंद्रित रहेगी। बाद में और व्यापक स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

READ MORE: OpenAI की रफ्तार तेज, ChatGPT की ग्रोथ ने टेक वर्ल्ड चौंकाया

बनेगा फुल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म

अब तक WhatsApp Web का उपयोग मुख्य रूप से मैसेज पढ़ने-लिखने के लिए किया जाता था। लेकिन नई सुविधा के साथ यह एक पूर्ण कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग और डेवलपमेंट चरण में है। अगर सबकुछ सफल रहा तो यूजर्स के लिए काफी सहायक सिद्ध हो सकती है। विशेष तो लॉन्च के समय बेहतर और स्थिर अनुभव के बारे में पता चल सकता है।

READ MORE: भारत में इन हॉरर गेम्स से जा रही बच्चों की जान

सुरक्षा और स्क्रीन शेयरिंग

WhatsApp Web की कॉलिंग में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कंपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को बरकरार रखेगी। जिससे कॉल सुरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही Screen Sharing जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। ऐसे में यह फीचर Linux जैसे प्लेटफॉर्म पर भी काम करेगा, जहां अभी आधिकारिक WhatsApp डेस्कटॉप ऐप मौजूद नहीं है।

अभी लॉन्च डेट तय नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर सभी यूज़र्स तक कब पहुंचेगा। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि WhatsApp Web का यह अपडेट यूज़र्स के अनुभव को काफी मजेदार बना देगा और कंप्यूटर से काम करने वालों के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

openAI
Previous Story

OpenAI की रफ्तार तेज, ChatGPT की ग्रोथ ने टेक वर्ल्ड चौंकाया

Next Story

फोल्डेबल मार्केट में फिर गरजेगा Huawei, Pura X2 के संभावित फीचर्स आए सामने

Latest from Social Media

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

Auto driver crypto trading: बेंगलुरु की सड़कों पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। आमतौर पर ट्रिफिक सिग्नल पर ऑटो चालक सवारी ढूंढते या

Don't Miss