Teenagers के लिए Instagram हुआ ज्यादा सुरक्षित, Meta ने जोड़े नए फीचर्स

Teenagers के लिए Instagram हुआ ज्यादा सुरक्षित, Meta ने जोड़े नए फीचर्स

4 mins read
920 views
July 24, 2025

यूजर्स की सेफ्टी के लिए अब प्लेटफॉर्म ने अपने टीनएज यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज फीचर में बड़े बदलाव किए हैं।

Instagram Safer For Teens: दुनियाभर में करोड़ों लोग Instagram का यूज कर रहे हैं। ऐसे में अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए अब प्लेटफॉर्म ने अपने टीनएज यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज फीचर में बड़े बदलाव किए हैं। Meta ने यह बदलाव किशोरों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए किया है।

यूजर्स को मिलेगा मैसेज से पहले सेफ्टी अलर्ट

Instagram पर अब अगर कोई टीनएजर चैट करता है तो प्लेटफॉर्म उन्हें पहले एक सेफ्टी टिप दिखाएगा इस दौरान यूजर को यह सुझाव दिया जाएगा कि वह सामने वाले अकाउंट की प्रोफाइल को ध्यान से चेक करें। अगर कोई गड़बड़ी दिखती है तो उसके साथ अपनी कोई प्राइवेट इन्फॉर्मेशन शेयर न करें।

अकाउंट क्रिएशन डेट भी दिखेगा

चैट के ऊपर उस अकाउंट का डिटेल दिखाई देगा, ताकी यूजर को पता लग सके कि यह अकाउंट कब बना था। इससे यूजर्स को फेक और रियल आईडी में फर्क करना आसान हो जाएगा।

ब्लॉक और रिपोर्ट बटन एक साथ

अब किसी टीनएजर को किसी चैट में बुरा एक्सपीरियंस होता है तो वह उस व्यक्ति को ब्लॉक और रिपोर्ट दोनों एक टैप में कर सकता है। पहले इसके लिए अलग-अलग स्टेप्स होते थे।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/age-related-tricks-will-no-longer-work-on-instagram-3/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/meta-action-against-1-crore-facebook-accounts/

बच्चों के अकाउंट के लिए और सख्त सुरक्षा

13 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट्स के नाम पर जो पैरेंट्स या मैनेजर्स चलाते हैं उनपर Instagram सख्त सुरक्षा सेटिंग्स डिफॉल्ट रूप से लागू करेगा। जैसे कि कड़े मैसेज कंट्रोल, Hidden Words फ़िल्टर ताकि गाली-गलौच या आपत्तिजनक कमेंट्स न दिखें और Instagram फ़ीड में टॉप पर सेफ्टी अलर्ट शामिल होगा।

बता दें कि Meta ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई बच्चा खुद अपना अकाउंट चलाते हुए मिला तो वहा उस अकाउंट को हटा देगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk ने आज ही Twitter को बनाया था X, जानें क्या-क्या हुआ था उस दिन
Previous Story

Elon Musk ने आज ही Twitter को बनाया था X, जानें क्या-क्या हुआ था उस दिन

Google और X पर स्कैम, हर क्लिक में उड़ जाएंगे आपके पैसे
Next Story

Google और X पर स्कैम, हर क्लिक में उड़ जाएंगे आपके पैसे

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss