Vivo Y51 Pro 5G launch: चीन की चर्चित ब्रांड Vivo ने अपने नए Y सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे बैटरी लवर्स और कैमरा शौकीनों के लिए खास बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मॉडल 16 मार्च से फ्लिपकार्ट और Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट और दो आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।
भारत में Vivo का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। यह फोन मार्केट में आते ही लोगों की नजरों में क्यों बसने लगा।..जानिए यहां विस्तार से।
डुअल कैमरा सेटअप और 50MP प्राइमरी लेंस
कंपनी Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8MP का है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी आप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियो के लिए यह स्मार्टफोन काफी सक्षम है।
पॉवरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर
फोन के अंदर MediaTek Dimensity 7360-टर्बो ऑक्टा कोर चिपसेट मौजूद है। यह Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सबसे खास फीचर है इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
READ MORE- Google ने Chrome में लॉन्च किया Gemini, आसान होगा ब्राउजिंग
शानदार डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 83 प्रतिशत NTSC कलर कवरेज को सपोर्ट करता है। फोन का बैक पैनल कम्पोजिट प्लास्टिक है। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए IP68, IP69 रेटिंग भी दिया गया है।
READ MORE- खुशखबरी! Poco X8 Pro और X8 Pro Max की लॉन्च डेट कंफर्म
लॉन्च ऑफर्स और कीमत
बात अगर कीमत की करें तो Vivo Y51 Pro 5G का बेस वेरिएंट 8GB -128GB वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 8GB – 256GB की कीमत 27,999 रुपये निर्धारित किए गए हैं। ऑफर्स की बात करें तो यह 16 मार्च से मिल रहा है। अगर आप 16 मार्च से पहले खरीदते हैं तो कंपनी 2,500 रुपये तक का कैशबैक भी देगी है। फोन दो रंगों फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड में उपलब्ध होगा।
जिन यूजर्स को बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और बढ़ियां कैमरा चाहिए तो उनके लिए खास हो सकता है। अब देखना होगा की यह भारतीय बाजार में कितना सफल हो पाती है।
