भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y51 Pro 5G

भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y51 Pro 5G, जानें क्यों है चर्चा में

5 mins read
3 views
March 12, 2026

Vivo Y51 Pro 5G launch: चीन की चर्चित ब्रांड Vivo ने अपने नए Y सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे बैटरी लवर्स और कैमरा शौकीनों के लिए खास बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मॉडल 16 मार्च से फ्लिपकार्ट और Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट और दो आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

भारत में Vivo का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। यह फोन मार्केट में आते ही लोगों की नजरों में क्यों बसने लगा।..जानिए यहां विस्तार से।

डुअल कैमरा सेटअप और 50MP प्राइमरी लेंस

कंपनी Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8MP का है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी आप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियो के लिए यह स्मार्टफोन काफी सक्षम है।

पॉवरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर

फोन के अंदर MediaTek Dimensity 7360-टर्बो ऑक्टा कोर चिपसेट मौजूद है। यह Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सबसे खास फीचर है इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

READ MORE-  Google ने Chrome में लॉन्च किया Gemini, आसान होगा ब्राउजिंग

शानदार डिस्प्ले और डिजाइन

Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 83 प्रतिशत NTSC कलर कवरेज को सपोर्ट करता है। फोन का बैक पैनल कम्पोजिट प्लास्टिक है। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए IP68, IP69 रेटिंग भी दिया गया है।

READ MORE-  खुशखबरी! Poco X8 Pro और X8 Pro Max की लॉन्च डेट कंफर्म

लॉन्च ऑफर्स और कीमत

बात अगर कीमत की करें तो Vivo Y51 Pro 5G का बेस वेरिएंट 8GB -128GB  वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 8GB – 256GB की कीमत 27,999 रुपये निर्धारित किए गए हैं। ऑफर्स की बात करें तो यह 16 मार्च से मिल रहा है। अगर आप 16 मार्च से पहले खरीदते हैं तो कंपनी 2,500 रुपये तक का कैशबैक भी देगी है। फोन दो रंगों फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड में उपलब्ध होगा।

जिन यूजर्स को बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और बढ़ियां कैमरा चाहिए तो उनके लिए खास हो सकता है। अब देखना होगा की यह भारतीय बाजार में कितना सफल हो पाती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Meta ने AI सोशल नेटवर्क Moltbook को खरीदा
Previous Story

Meta ने AI सोशल नेटवर्क Moltbook को खरीदा

Latest from Gadgets

Don't Miss