TCL K70 Power और K70 हुए लॉन्च, देखें पूरे फीचर्स

6 mins read
8 views
TCL K70 Power और K70 हुए लॉन्च, देखें पूरे फीचर्स
February 4, 2026

TCL k70 specs:  Smartphone की रेस में कोई किसी से पीछे रहना नहीं चाहता है। हर दिन कुछ न कुछ नया मर्केट में धमाका करती ही रहती है। इसी कड़ी में एक और कंपनी का नाम जुड़ गया है। दरअसल, TCL ने अपनी K-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए दो नए 4G स्मार्टफोन TCL K70 और TCL K70 Power थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। जिससे भारत में भी पेश होने की उम्मींदे बढ़ गई है। यह मॉडल खासकर उन यूजरों के लाई गई है जिसे बड़ी स्क्रीन, लंबा बैटरी बैकअप और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहि।

बैटरी पर फोकस, कीमत पर सस्पेंस! TCL K70 और K70 Power के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की पूरी जानकारी पढ़ें।

बड़ी डिस्प्ले, बेहतर कलर कॉम्बिनेशन

दोनों TCL स्मार्टफोन में 6.8-इंच की HD+ LCD पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 750 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। TCL K70 Power को Nebula Blue और Space Gray रंगों में उतारा गया है, जबकि TCL K70 सिंगल Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

READ MORE- स्मार्टफोन नहीं, चलता-फिरता पावरहाउस और पॉकेट थिएटर भी

Android 15 और MediaTek प्रोसेसर की जोड़ी

परफॉर्मेंस के लिए TCL ने दोनों फोनों को लेटेस्ट Android 15 पर लॉन्च किया है। इनमें MediaTek Helio G100 Turbo चिपसेट दिया गया है।  जो 6nm प्रोसेस पर बना है। यह डेली के कार्यों के साथ मिड लेवल गेमिंग को संभाल सकता है।

कैमरा सिंपल लेकिन भरोसेमंद

फोटोग्राफी सेक्शन में TCL साधारण रूख ही अपनाया है। TCL K70 और TCL K70 Power दोनों मॉडल के रियर में 50MP का सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त माना जा सकता है।

READ MORE-  OPPO India का नया Service Center 3.0 Pro लॉन्च

बैटरी ही बनाती है दोनों में फर्क

जहां ज्यादातर फीचर्स एक जैसे ही हैं। लेकिन वहीं बैटरी के मामले में TCL ने दोनों मॉडलों को अलग पहचान दी है। TCL K70 में 5,200mAh की बैटरी मिलती है, जबकि TCL K70 Power में बड़ी 6,500mAh बैटरी दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

जानें फीचर्स और कीमत

दोनों मॉडल में IP64 रेटिंग दी गई है। बेहतर कनेक्टविटी के लिए Bluetooth 6.0, NFC, स्टीरियो स्पीकर्स और DTS ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स की भी सुविधा दी गई हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, कीमत की बात करें तो TCL K70 की कीमत करीब 15,000 रुपये रखी गई है, जबकि TCL K70 Power की कीमत वेरिएंट के हिसाब से लगभग 36,000 से 39,000 रुपये के बीच बताई जा रही है।

हलांकि भारत में कब लॉन्च होगा इसको लेकर कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल, भारतीय यूजर्स को इसके लिए इंतजार करना होगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Zoho के श्रीधर वेम्बु ने बताया कि अमेरिका में भारतीय पेशेवरों की सफलता का असली कारण
Previous Story

‘भारतियों की अमेरिका में सफलता की क्या है असली वजह?’

Latest from Gadgets

Don't Miss