Huawei Pura X2 specs: प्रीमियम Smartphone बाजार में फोल्डेबल डिवाइसेज की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए Huawei अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Pura X2 को लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस डिवाइस में डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों स्तर पर बड़े अपग्रेड दे सकती है।
Huawei Pura X2 को लेकर नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 7.69-इंच डिस्प्ले, टेलीफोटो कैमरा और कई कलर ऑप्शन…जानिए इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन की संभावित खासियतें।
बड़ी स्क्रीन, फोल्डेबल डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में लगभग 7.69-इंच का WQHD+ इनर फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, बाहर की ओर 5.5-इंच की कवर स्क्रीन मिलने की संभावना है, जिससे फोन बंद रहने पर भी जरूरी काम आसानी से किए जा सकेंगे। बड़े डिस्प्ले के कारण मल्टीटास्किंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
READ MORE: मल्टी स्पेक्ट्रल सेंसर के साथ आ सकता है Vivo X Fold 6, लीक से बढ़ी हलचल
परफॉर्मेंस और कैमरा पर खास जोर
लीक्स में यह भी संकेत मिले हैं कि Huawei Pura X2 में Kirin 9030 चिपसेट दिया जा सकता है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह HarmonyOS 6 पर चलती है। इसके अलावे कैमरा सेक्शन में टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है। जिससे जूम फोटोग्राफी और डिटेलिंग पहले से बेहतर हो सकती है। वहीं, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 40 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड या इससे अधिक भी मिलने की संभावना है।
RAM और स्टोरेज के कई विकल्प
खबरों के अनुसार, इस स्मार्टफोन को 12GB से 20GB तक की RAM और 256GB से 1TB तक की स्टोरेज के कई वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को व्हाइट, ब्लू, ऑरेंज, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक जैसे कलर ऑप्शंस भी मिल सकते हैं, जो इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देंगे।
READ MORE: एक नहीं रे बाबा! डुअल 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Xiaomi 18 Pro
पिछले मॉडल से मिलते संकेत
Huawei ने पिछले वर्ष अपने Huawei Mate X7 Foldable Smartphone में हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, ब्राइट स्क्रीन और दमदार कैमरा सेटअप दिए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Pura X2 में भी डिस्प्ले क्वालिटी और कैमरा पर खास फोकस देखने को मिल सकता है।
लॉन्च डेट पर अभी सस्पेंस
कंपनी की ओर से अभी तक लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द बाजार में दस्तक दे सकता है।
