Roadrunner ने बदली रोबोटिक्स की चाल, ह्यूमनॉइड्स पर भारी पड़ा डिजाइन

Roadrunner ने बदली रोबोटिक्स की चाल, ह्यूमनॉइड्स पर भारी पड़ा डिजाइन

6 mins read
5 views
March 24, 2026

Roadrunner robot: Robotics की दुनिया में इन दिनों बड़ा तेजी के साथ उभर कर आया है। नाम है RAI Institute। इसने Roadrunner नाम का नया रोबोट पेश किया है। यह अपने अलग डिजाइन की वजह से काफी चर्चा में है। लेकिन इसे पारंपरिक ह्यूमनॉइड रोबोट्स से अलग माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस खास रोबोट के बारे में विस्तार से।

क्यों RAI Institute का Roadrunner रोबोट अपने अनोखे डिजाइन और दमदार मूवमेंट के लिए है चर्चा में है। जानिए यह ह्यूमनॉइड रोबोट्स से कैसे अलग है।

पहियों और पैरों का अनोखा मेल

Roadrunner का डिजाइन जो और से अलग बनाता है। इसमें पहियों का भी इस्तेमाल किया गया है। जिसके वजह से यह तेज भी है संतुलित भी। यह सपाट रास्तों पर तेजी से चल सकता है। लेकिन अगर कहीं कोई बाधाएं आए तो उसे भी पार कर सकता है। यह रोबोट वजन में हल्का है। मात्र 15 किलोग्राम वजह है। लेकिन इसकी परफॉर्मेंस काफी बढ़ियां मानी जा रही है। इसका कॉम्पैक्ट ढांचा इसे ज्यादा फुर्तीला बनाता है। रिसर्च के लिहाज से भी यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

सीढ़ियों पर भी दिखी पकड़

सबसे बड़ी बात यह है कि Roadrunner जमीन पर चलने के साथ-साथ सीढ़ियां भी चढ़ सकता है। रैंप से उतर सकता है। मुश्किल रास्तों पर भी बैलेंस बनाकर चल सकता है। यही क्षमता इसे आम रोबोट्स से अलग पहचान देती है। अब तक Humanoid Robot को ही भविष्य माना जा रहा था। लेकिन Roadrunner ने एक नया रास्ता दिखाया है। हर काम के लिए इंसान जैसे रोबोट जरूरी नहीं हैं। कई जगहों पर ऐसा डिजाइन ज्यादा कारगर हो सकता है।

READ MORE- अमेरिका ने विदेशी WiFi राउटर्स पर लगाया बैन, जानें वजह!

वीडियो में दिखा दमदार प्रदर्शन

RAI Institute ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में यह Robot आराम की स्थिति से उठता है। फिर आसानी से आगे बढ़ता है। इसके बाद यह सीढ़ियों पर भी सरलता से मूवमेंट करता नजर आता है। कंपनी के मुताबिक Roadrunner को एक ही कंट्रोल पॉलिसी पर ट्रेन किया गया है। यही सिस्टम अलग-अलग तरह की ड्राइविंग को संभालता है। इसे हर स्थिति के लिए अलग कंट्रोल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती।

READ MORE- Google के रास्ते पर Apple, Maps में Ads लाने की चर्चा गरम

बिना अतिरिक्त ट्रेनिंग का कमाल

इसे अलग से ट्रेनिंग नहीं दी गई। यह अलग-अलग पोजिशन से खुद खड़ा हो सकता है। एक पहिए पर संतुलन भी बना सकता है। इसलिए आने वाले समय में इस रोबोट का इस्तेमाल कई क्षेत्रों में हो सकता है। इसे निरीक्षण कार्यों में लगाया जा सकता है। वेयरहाउस में भी यह काम आ सकता है। जहां तेज मूवमेंट और बाधाओं को पार करने की जरूरत हो, वहां यह अच्छा विकल्प बन सकता है।

Roadrunner ने साफ कर दिया है कि रोबोटिक्स का भविष्य सिर्फ ह्यूमनॉइड तक सीमित नहीं है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अहमदाबाद से शुरू हुआ Canon Deep Dive 2.0
Previous Story

अहमदाबाद से शुरू हुआ Canon Deep Dive 2.0, सबको मिलेगा नया मौका

Tesla का भारत के पावर स्टोरेज बाजार जबरदस्त एंट्री के संकेत
Next Story

भारत के बिजली बाजार में Tesla की एंट्री के संकेत, बढ़ेगी दिग्गजों की टेंशन!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss