Hindi News

Google का Gemini Robot बिना इंटरनेट के करेगा सारे काम

5 mins read
1.7K views
June 26, 2025

आने वाले समय में यह तकनीक हेल्थकेयर, इंडस्ट्री, एजुकेशन और घरेलू क्षेत्रों में रोबोट्स के जरिए इंसानी कामों को आसान बना सकती है।

Google Gemini AI Robot: Google DeepMind ने एक नया AI मॉडल लॉन्च किया है, जिसका नाम Gemini Robotics On-Device है। यह मॉडल खासतौर पर रोबोट्स के लिए तैयार किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम कर सकता है।

क्या है Gemini Robotics On-Device?

Gemini Robotics On-Device एक एडवांस AI मॉडल है, जो दो हाथों वाले रोबोट्स को इंसानी लैंग्वेज समझने, बोलने और उसके अनुसार कार्य करने की एबिलिटी देता है। यह मॉडल कम लेटेंसी के साथ काम करता है, जिससे यह रियल-टाइम ऑपरेशंस के लिए बेहद यूजफुल है।

क्यों खास है यह AI मॉडल?

  • बिना इंटरनेट के काम करने की ताकत: यह AI मॉडल ऑफलाइन भी चलता है, जिससे यह उन क्षेत्रों में भी यूजफुल हो जाता है, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
  • कम पावर में चलता है: इसे भारी और महंगे कंप्यूटर की जरूरत नहीं होती। यह छोटे और कम संसाधनों वाले डिवाइस पर भी अच्छे से काम करता है।
  • कम सीखने में सक्षम: यह रोबोट केवल 50 से 100 उदाहरण देखकर नए टास्क सीख सकते हैं। यानी बहुत जल्दी और कम डेटा में यह खुद को ट्रेंड कर सकते हैं।

क्या-क्या कर सकता है यह रोबोट?

Google के इंटरनल टेस्ट्स में इस Gemini मॉडल ने कई काम बड़ी कुशलता से किए हैं। इनमें कपड़े तह करना, बैग खोलना और बंद करना, चीजों को पहचानकर उठाना और इंडस्ट्रियल बेल्ट असेंबली जैसे सटीक और जटिल काम करना शामिल है।

किन रोबोट्स पर किया गया टेस्ट?

इस AI मॉडल को शुरुआत में ALOHA सिस्टम पर ट्रेन किया गया। इसके अलावा यह Franka Emika FR3 और Apptronik Apollo जैसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स में भी सफलतापूर्वक टेस्ट किया गया है। Google का दावा है कि यह मॉडल किसी भी रोबोटिक प्लेटफॉर्म के साथ काम करने में कैपेबल है, चाहे टास्क नया हो या प्रोसेस कॉम्पलेक्स।

कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल?

फिलहाल, यह तकनीक केवल Google के Trusted Tester प्रोग्राम में शामिल चुनिंदा डेवलपर्स को ही उपलब्ध कराई गई है। डेवलपर्स इसके साथ Gemini Robotics SDK और MuJoCo फिजिक्स सिम्युलेटर का उपयोग कर अपने रोबोटिक्स एक्सपेरिमेंट्स को आगे बढ़ा सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SharpLink Gaming ने दिखाया Crpto पर भरोसा, एक साथ खरीदे 12,207 ETH
Previous Story

SharpLink Gaming ने दिखाया Crpto पर भरोसा, एक साथ खरीदे 12,207 ETH

Google
Next Story

Google ने स्पेस में भेजा था ये स्मार्टफोन, बना इतिहास का हिस्सा!

Latest from Robotics

Don't Miss