Chinese scientist

इंसानों की जान बचाएगा यह Robotic Mouse! करेगा आपका हर काम

4 mins read
1.3K views
December 9, 2024

चीनी वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसा रोबोटिक माउस बनाया है, जो इंसानों की जान बचा सकता है। रोबोटिक माउस को बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।

Robotic Mouse: इंसानी रोबोट के बाद अब एक ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है, जो बिल्कुल कुत्ते जैसे आपकी रक्षा करेगा। दरअसल, चीन के वैज्ञानिक ने अब रोबोटिक माउस बनाया है, जो कई तरह के काम कर सकते हैं। यह रोबोटिक माउस इंसानों की जान बचा सकता है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले रोबोट मछली भी चर्चा में आई थी। अब वैज्ञानिक जानवरों के रोबोट बना रहे हैं। रोबोटिक माउस को बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।

किस लिए बनाया गया ये रोबोट माउस

चीनी वैज्ञानिकों ने चूहे जैसा दिखने वाला एक छोटा रोबोट बनाया है। इस रोबोट का नाम SQuRo है। यह रोबोट चूहे की तरह ही सारा काम कर सकता है। यह रोबोट झुक सकता है, खड़ा हो सकता है और दौड़ भी सकता है। इसके अलावा यह अपने से कई गुना भारी सामान भी उठा सकता है। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस रोबोट का इस्तेमाल छोटी जगहों पर लोगों को बचाने के लिए किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने कई बार ऐसी मशीन बनाने की कोशिश की है, जो चूहे की तरह दिखे और काम करे क्योंकि चूहे बहुत छोटे और पतले होते हैं और वह छोटी-छोटी जगहों में जा सकते हैं। इस रोबोट को बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने असली चूहे को बहुत ध्यान से देखा और फिर उसके जैसा ही रोबोट बनाया।

क्य-क्या काम कर सकता है ये रोबोट माउस

यह रोबोट बहुत ही स्मार्ट है। चलने, झुकने और खड़े होने के अलावा यह रोबोट माउस गिरने पर भी खुद को संभाल सकता है। वहीं, इस रोबोट ने कई टेस्ट पास किए हैं, जैसे छोटी दीवार पार करना, ढलान पर चढ़ना। वैज्ञानिकों ने इस रोबोट को जानवरों को देखकर बनाया है। पहले भी ऐसे रोबोट बनाए जा चुके हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US Federal Court
Previous Story

भारत के बाद अब अमेरिका में बैन हो रहा TikTok! जानें क्यों

Maha Kumbh 2025
Next Story

महाकुंभ 2025 में AI टेक्नोलॉजी, जानें क्या-क्या काम करेगा

Latest from Latest news

Don't Miss