2025 में vivo बना मार्केट लीडर, Xiaomi को लगा सबसे बड़ा झटका!

6 mins read
1 views
Vivo- Omdia
January 22, 2026

Vivo- Omdia Report:  2025 भारत के Smartphone बाजार के लिए बदलाव का साल साबित हुआ। कुल बिक्री में मामूली गिरावट के बावजूद, कुछ ब्रांड्स ने अपनी बेहतर रणनीति और पोर्टफोलियो के दम पर बढ़त हासिल की। जिसमें vivo का नाम सबसे टॉप पर रहा। रेस में सबसे आगे निकलकर vivo ने बाजार की कमान अपने हाथ में ले ली। वहीं, कई पुराने दिग्गज दबाव में नजर आए। तो आइए जानते हैं आखिर कैसे vivo ने यह कमाल कर दिखाया है?

2025 में भारत का स्मार्टफोन लीडर कौन? vivo ने Samsung-Xiaomi को पीछे छोड़ते हुए मारी बाज़ी…पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

घटते बाजार में भी vivo की तेज़ रफ्तार

Omdia के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 15.42 करोड़ यूनिट्स रहा। जो पिछले साल से थोड़ा कम है। इसके बावजूद vivo ने 21% मार्केट शेयर के साथ 3.21 करोड़ फोन शिप किए और 19% की डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की। यह साफ करता है कि कंपनी ने मांग की सुस्ती के बीच भी सही सेगमेंट को टारगेट किया।

READ MORE-  ChatGPT को लेकर फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman

Samsung -Xiaomi के लिए चुनौती बना

जहां vivo आगे बढ़ा, वहीं Samsung और Xiaomi को झटका लगा। Samsung का शिपमेंट सालाना आधार पर 11% गिरा।  जिससे उसका मार्केट शेयर 15% तक सिमट गया। वहीं, Xiaomi के लिए हालात और मुश्किल रहे। कंपनी के शिपमेंट्स में 26% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जिसने इसे टॉप ब्रांड्स की रेस में पीछे धकेल दिया।

Oppo– Apple ने पकड़ी अलग राह

वहीं, Oppo ने 2025 में स्थिर लेकिन सकारात्मक प्रदर्शन किया और 10% की वृद्धि दर्ज की। Apple ने भले ही वॉल्यूम के लिहाज़ से सीमित हिस्सेदारी रखी हो, लेकिन 28% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ यह संकेत दिया कि प्रीमियम सेगमेंट में उसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

READ MORE-  Android यूज़र्स ध्यान दें! बदल गया Google Clock का अलार्म फीचर

चौथी तिमाही में vivo का दबदबा

साल के आखिरी तीन महीनों में बाजार की तस्वीर और साफ हो गई। Q4 2025 में vivo ने 23% मार्केट शेयर हासिल किया, जो उसके नजदीकी प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे था। Oppo और Samsung इस तिमाही में भी दबाव में दिखे, जबकि Xiaomi की गिरावट जारी रही।

मिड-रेंज और 5G मॉडल बना अहम

vivo की सफलता के पीछे उसका मिड-रेंज और बजट 5G पोर्टफोलियो को माना जा रहा है। Y और T सीरीज़ के फोन बड़े पैमाने पर बिके। वहीं Oppo की A-सीरीज़ ने वॉल्यूम बनाए रखा। Xiaomi को बजट सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ने का नुकसान उठाना पड़ा।

2026 को लेकर सतर्क अनुमान

Omdia का मानना है कि 2026 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगभग 5% की गिरावट आ सकती है। बढ़ती कीमतें और यूज़र्स द्वारा फोन अपग्रेड टालने की प्रवृत्ति आने वाले साल में कंपनियों की रणनीति की असली परीक्षा लेने वाली है।

chrome
Previous Story

Chromebook हुआ और भी स्मार्ट, ChromeOS में आया Gemini AI

Latest from News

Don't Miss