Top 5 Smartphones Between 15000 to 20000 in 2026

20 हजार से कम में खरीदें शानदार स्मार्टफोन, मिलेगा कम बजट में प्रीमियम अनुभव

7 mins read
11 views
June 13, 2026

Top 5 Smartphones 2026: नया फोन लेना है, बजट भी 20,000 से कम है, फिर भी कैमरा अच्छा चाहिए, बैटरी दमदार चाहिए और डिस्प्ले स्मूथ चाहिए? सुनने में ये डिमांड ज्यादा लग सकती है, लेकिन आज के बाजार में ये मुमकिन है। कई बड़ी कंपनियां इस प्राइस रेंज में ऐसे फोन ला रही हैं जो पहले सिर्फ महंगे फोन में मिलते थे। अगर आप भी फोन बदलने का सोच रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए ही है।

2026 में 15,000 से 20,000 के बजट में बेस्ट 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट, 5G, बढ़िया कैमरा और दमदार बैटरी वाले फोन अभी जानें।

इस रेंज में कौन-कौन ब्रांड्स आगे हैं

15,000 से 20,000 के बजट में Realme, Motorola, Samsung और POCO जैसे ब्रांड्स की अच्छी टक्कर देखने को मिल रही है। हर कंपनी अपने हिसाब से कुछ खास फीचर पर फोकस कर रही है कोई कैमरा पर जोर दे रहा है, कोई डिस्प्ले पर, और कोई बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर। चलिए एक-एक करके इन फोन्स को समझते हैं।

हर काम में फिट बैठने वाला फोन Realme P4 5G

अगर आपको ऐसा फोन चाहिए जो हर डिपार्टमेंट में ठीक-ठाक परफॉर्म करे, तो Realme P4 5G पर नजर डालें। इसमें Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है, जो रोजाना के काम के साथ-साथ हल्की-फुल्की गेमिंग भी आसानी से संभाल लेता है।

  • 120Hz की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है
  • 50MP का प्राइमरी कैमरा है, साथ में AI कैमरा फीचर्स भी
  • कीमत है करीब 16,999

मतलब अगर आप कन्फ्यूज हैं कि कौन सा फोन लें, तो यह एक सेफ चॉइस हो सकती है।

READ MORE: 17 हजार से भी कम में Oppo A6c लॉन्च, बैटरी है जबरदस्त

डिजाइन पसंद है तो Motorola, फोटोग्राफी पसंद है तो CMF

Motorola G96 5G अपने क्लीन सॉफ्टवेयर और स्टाइलिश लुक की वजह से लोगों को पसंद आ रहा है। इसकी डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, यानी स्क्रॉलिंग बेहद स्मूथ लगती है। कैमरा सेटअप 50MP + 8MP का रियर और 32MP का सेल्फी कैमरा है। कीमत करीब 17,999 है।

अगर आपको फोटो खींचने का शौक है, तो CMF Phone 2 Pro भी देख सकते हैं:

  • 50MP का प्राइमरी कैमरा, साथ में 2x टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा
  • Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर
  • कीमत करीब 18,999

लंबे सपोर्ट के लिए Samsung, गेमिंग के लिए POCO

जो लोग सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं, उनके लिए Samsung Galaxy F36 5G एक बढ़िया विकल्प है।

  • 5K S-AMOLED डिस्प्ले और Exynos 1480 प्रोसेसर
  • सबसे बड़ी बात 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा
  • कीमत 18,999 से 19,500 के बीच

वहीं अगर गेमिंग आपकी पहली पसंद है, तो POCO X7 5G से बेहतर शायद कोई और न हो।

  • 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
  • 50MP/64MP का AI कैमरा सेटअप
  • कीमत करीब 17,999

तो आखिर कौन सा फोन लें?

अगर आप कन्फ्यूज हैं तो ऐसे सोचें। हर चीज में बैलेंस चाहिए तो Realme P4 5G लें। कैमरा क्वालिटी सबसे जरूरी है तो CMF Phone 2 Pro सही रहेगा। फोन को सालों तक चलाना है और अपडेट चाहिए तो Samsung Galaxy F36 5G बेस्ट है। और अगर दिनभर गेम खेलते हैं तो POCO X7 5G आपके लिए बना है।

READ MORE: ये smartphones आपको पहुंचा सकते हैं हॉस्पिटल, देखें लिस्ट

बात साफ है अब 20,000 से कम में भी प्रीमियम जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है। बस खरीदने से पहले एक बार सोच लें कि आपके लिए सबसे जरूरी क्या है कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले या गेमिंग परफॉर्मेंस। इसी आधार पर फैसला लेना सबसे आसान तरीका रहेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SpaceX OpenAI Anthropic IPO Wave FII Investment From India
Previous Story

दुनिया AI पर फिदा, भारत से क्यों निकले करोड़ों डॉलर के फंड?

Latest from Gadgets

Don't Miss