Sony की नई Xperia सीरीज़ जल्द करेगी ग्लोबल एंट्री…मिले संकेत

7 mins read
9 views
February 5, 2026

Sony Xperia new phoneSmartphone बाजार में एकबार फिर Sony की वापसी की आहट सुनाई देने लगी है। बिना किसी आधिकारिक घोषणा के ही बड़ा संकेत मिल गया है। GSMA IMEI डेटाबेस में नई Xperia सीरीज़ की एंट्री ने हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी फ्लैगशिप और मिड-रेंज, दोनों सेगमेंट पर दांव लगाने की तैयारी में है। कई सालों से शांत दिख रहा Xperia ब्रांड अब फिर से ग्लोबल मंच पर वापसी की राह पर नजर आ रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि Sony कब इन फोन्स से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाएगा। आमतौर पर यह स्टेप तभी सामने आता है, जब कंपनी लॉन्च की दिशा में गंभीर तैयारी कर चुकी होती है।

Sony की चुपचाप वापसी? IMEI डेटाबेस ने खोल दी नई Xperia सीरीज़ की पोल। पढ़िए पूरी रिपोर्ट, लॉन्च देशों और हार्डवेयर उम्मीदों के साथ।

फ्लैगशिप और मिड-रेंज, दोनों पर फोकस

IMEI लिस्टिंग से लगता है कि Sony सिर्फ प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रहना चाहती। Xperia 1 VIII को फ्लैगशिप कैटेगरी में रखने की तैयारी की जा रही है। वहीं, Xperia 10 VIII मिड-रेंज यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया लगता है। दोनों ही फोन अलग-अलग मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किए गए हैं, जो उनके संभावित मार्केट्स की ओर इशारा करते हैं।

READ MORE:  नेक्स्ट-जेन Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च

किन बाजारों में होगी एंट्री?

मॉडल नंबर के आखिरी अंकों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Sony इन फोन्स को जापान, यूरोप और एशिया के कई देशों में लॉन्च कर सकती है।

हालांकि, यहां एक अहम बात सामने आती है। अमेरिका के लिए किसी खास वेरिएंट का नाम नहीं दिखता। इससे संकेत मिलता है कि Sony एक बार फिर US मार्केट को प्राथमिकता सूची से बाहर रख सकती है।

READ MORE: अब गाने सुनें और लिरिक्स पढ़ें बिना इंटरनेट के, Spotify का नया फीचर

अमेरिका क्यों रह गया बाहर?

Sony का अमेरिका को नजरअंदाज करना कोई नई रणनीति नहीं है। कंपनी ने 2023 में Xperia 1 V के बाद वहां कोई नया फ्लैगशिप पेश नहीं किया। सीमित डिमांड और कैरियर सपोर्ट की कमी इसकी बड़ी वजह मानी जाती है। हालांकि इससे वहां के Sony फैंस काफी निराश रहते हैं।

हार्डवेयर को लेकर क्या उम्मीद?

Xperia 1 VIII में Qualcomm का अगला-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। मतलब साफ है कि कंपनी परफॉर्मेंस और कैमरा प्रोसेसिंग पर खास फोकस करेगा ही करेगा। वहीं Xperia 10 VIII में Snapdragon 6-series चिपसेट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। जिससे बैटरी लाइफ मजबूत रहने की उम्मीद की जा रही है। 21:9 रेशियो वाली लंबी डिस्प्ले, प्रो-लेवल कैमरा कंट्रोल्स, एडवांस्ड वीडियो रिकॉर्डिंग टूल्स और लगभग स्टॉक Android इंटरफेस मिल सकता है।

लॉन्च टाइमिंग पर नजर

इंडस्ट्री संकेतों के मुताबिक, Sony अपनी नई Xperia लाइन-अप को स्प्रिंग से अर्ली समर के बीच पेश कर सकती है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आएगी, इन फोन्स की कीमत, कैमरा डिटेल्स और अन्य स्पेसिफिकेशंस भी सामने आने की उम्मीद है।

उक्त जानकारी के बाद यह कह सकते हैं कि Sony चुपचाप ही सही लेकिन ठोस तैयारी के साथ एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Amazon का AI धमाका! Alexa+ हुआ लॉन्च! Prime यूज़र्स के लिए फ्री

Next Story

Bitnomial ने अमेरिका में लॉन्च किया Tezos फ्यूचर्स

Latest from Phones

iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Don't Miss