अब फोन खुद करेगा काम, 𝗣𝗶𝘅𝗲𝗹 𝟭𝟬 में आया 𝗚𝗲𝗺𝗶𝗻𝗶 ऑटोमेशन फीचर

अब फोन खुद करेगा काम, Pixel 10 में आया Gemini ऑटोमेशन फीचर

6 mins read
1 views
March 19, 2026

AI screen automation:  अब एआई का जलवा स्मार्टफोन में भी दिखाई देगा। Pixel 10 सीरीज में आया नया Gemini फीचर इसी बदलाव का संकेत दे रही है। यह उन यूजर्स के खास है जो छोटे-छोटे काम स्मार्टफोन पर खुद करना चाहते हैं। यह Android 16 QPR3, मार्च 2026 अपडेट के साथ उपलब्ध है। Pixel 10 Pro Fold में भी यह फीचर देखा गया है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

Gemini का नया फीचर AI को स्मार्टफोन पर सीधे काम करने लिए देगा परमिशन…यूजर्स के डेली के कार्यों को तेजी से करेगा हल…जानिए कैसे करता है यह काम?

स्क्रीन ऑटोमेशन क्या करता है

Gemini का स्क्रीन ऑटोमेशन फीचर यूजर्स के कई काम को आसानी से कर सकता है। इसके लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। बस, यूजर्स को एक कमांड देना होगा। जिसके बाद AI खुद ऐप खोलकर काम करेगा। यह किताबें पढ सकता है। खाना ऑर्डर कर सकता है। ग्रोसरी भी मंगा सकता है। यूजर्स को बार- बार ऐप खोलने की भी जरूर नहीं पड़ेगी। इसमें Uber, Lyft, DoorDash और Starbucks जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यानी एक ही जगह से कई सेवाओं का लाभ ले पाना अब संभव है। ज्यादा बिजी यूजर्स के लिए मददगार है साबित हो सकता है।

कमांड दिजिए, काम पूरा AI करेगा

मान लिजिए कि आपको रेलवे स्टेशन से अपने घर जाना है और आप कैब बुक करना चाहते हैं तो बस एक कमांड घर के लिए राइड बुक करो या यह भी कह सकते हैं कि ऑनलाइन डोसा ऑडेर कर दो। जिसके बाद यह सारा काम खुद कर देगा। जरूरत पड़ने आपसे सवाल भी कर सकता है। इस फीचर को शुरू करने से पहले अनुमति देनी होगी। Get tasks done with Gemini ऑप्शन को ऑन करना होगा। पहली बार यूज करते समय संक्षिप्त गाइडलाइन भी दिखाई देगी।

READ MORE-  OpenAI का बड़ा फैसला, अब यूसेज के हिसाब से होगी कीमत

काम का पूरा कंट्रोल, दिखेगा स्क्रीन पर

Gemini हर स्टेप दिखाता है। स्क्रीन पर Task in progress दिखता है। यूजर चाहें तो बीच में काम रोक सकते हैं। या वह क्या सब कर रहा है उसे देख भी सकते हैं। ताकी गलती की संभावना कम हो। यह फीचर फिलहाल, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL समेत Pixel 10 सीरीज में रोलआउट हो रहा है। +

READ MORE- अब YouTube पर दिखेगा FIFA World Cup, देखें Live

क्या काम करने के हैं सुरक्षित तरीके?

बता दें कि यह फीचर एक वर्चुअल विंडो में चलता है। इसकी डेटा प्रोसेसिंग क्लाउड में होती है। कंपनी का कहना है कि यह सुरक्षित है। कंट्रोल यूजर के हाथ में है। व्यक्तिगत जानकारी और फाइल्स सुरक्षित रहती हैं। यहां विशेष ध्यान देनेवाली बात यह है कि इसका इस्तेमाल प्लान के हिसाब तय है। फ्री यूजर्स को 5 रिक्वेस्ट मिलती हैं। पेड प्लान में यह संख्या ज्यादा है। AI Plus में 12, AI Pro में 20 और AI Ultra में 120 रिक्वेस्ट प्रति दिन संभव हैं।

यानी अब यूजर्स को मोबाइल पर भी अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं रह गई है। सारा काम एआई करेगा। बस यूजर्स को थोड़ा सर्तक रहना है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Meta ने CCPA जुर्माने को HC में दी चुनौती
Previous Story

Meta ने CCPA जुर्माने को HC में दी चुनौती

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss