Find सीरीज़ का धमाका: Oppo ने बढ़ाई लॉन्च स्पीड…लॉन्च टाइमलाइन लीक

6 mins read
1 views
Find सीरीज़ का धमाका: Oppo ने बढ़ाई लॉन्च स्पीड…लॉन्च टाइमलाइन लीक
December 27, 2025

Oppo Find X9 Ultra launch timeline:  स्मार्टफोन मार्केट में 2026 की शुरूआत में Oppo अपने अगले जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लॉन्च टाइमलाइन को तेज कर सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी का अपकमिंग कैमरा-सेंट्रिक फोन Oppo Find X9 Ultra तय समय से पहले मार्केट में आ सकता है। इसके साथ ही Oppo के नए फोल्डेबल फोन Find N6 की लॉन्च डेट को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है।

Find X9 Ultra और Find N6 के जरिए Oppo प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। लॉन्च टाइमलाइन, फीचर्स और भारत से जुड़े संकेत जानिए और बहुत कुछ यहां

मार्च 2026 में लॉन्च हो सकता है Oppo Find X9 Ultra

पहले ऐसी अफवाहें थीं कि Oppo Find X9 Ultra को अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Weibo पर मशहूर टिप्स्टर Smart Pikachu के मुताबिक  यह स्मार्टफोन मार्च 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। अगर यह संभव होता है तो Oppo अपने फ्लैगशिप कैमरा फोन को पहले से ज्यादा जल्दी पेश करेगा।

Oppo Find N6 की लॉन्चिंग भी होगी जल्दी

वहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Oppo अपने नए फोल्डेबल फोन Find N6 को भी तय समय से पहले लॉन्च कर सकता है। संभावना है कि डिवाइस चाइनीज लूनर न्यू ईयर 2026 से पहले पेश कर सकती है। सनद हो कि साल 2026 में चीनी नववर्ष 17 फरवरी को पड़ेगा।  यानी Find N6 की लॉन्चिंग फरवरी के पहले हफ्तों में संभव है। जो कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन का खेल बिगाड़ सकता है।

ये है Oppo Find X9 Ultra के संभावित फीचर्स

लीक्स के माने तो  Oppo Find X9 Ultra को कंपनी एक पावरफुल कैमरा फोन के तौर पर पेश कर सकती है। इसमें, डुअल 200MP रियर कैमरा सेटअप, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 10x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है. वहीं, परफर्मेंस और पॉवर भी तगड़ा मिल सकता है। लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,000mAh से ज्यादा की बैटरी, जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं।

Oppo Find N6 फोल्डेबल: क्या होगा खास?

Oppo का अगला फोल्डेबल फोन Find N6 भी दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 6000mAh से बड़ी बैटरी, 8.1-इंच इनर फोल्डेबल डिस्प्ले, 6.6-इंच कवर स्क्रीन, 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम, ये फीचर्स इसे प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं। बैटरी मामले में Oppo Find X9 Ultra से थोड़ा कम पॉवरफुल है।

भारत में अपने ही ब्रांड नाम से लॉन्च की उम्मींद

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Oppo, Find N6 को भारत में अपने ही ब्रांड नाम से लॉन्च कर सकता है। Oppo Find N3 को भारत में OnePlus Open के नाम से बेचा गया था। लेकिन इस बार कंपनी अपनी ब्रांड पहचान के साथ ही फोन लॉन्च कर सकती है।

Oppo साल 2026 की शुरुआत में अगर Find X9 Ultra और Find N6 तय समय से पहले लॉन्च होते हैं, तो यह प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में मुकाबले को और तेज कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

phone
Previous Story

OMG! बैटरी है या पावरहाउस, फोन लॉन्च होते ही मचा तहलका

Latest from News

Elon Musk ने बदला Tesla का मिशन

Elon Musk: Elon Musk ने Tesla के मिशन स्टेटमेंट में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी का मुख्य उद्देश्य Sustainable Abundance नहीं, बल्कि Amazing