Nothing India Teaser: क्या Nothing जल्द एक नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है? ताज़ा टीजर देखकर ऐसा ही लग रहा है। कंपनी लगातार सोशल मीडिया पर संकेत दे रही है कि उसकी नई Nothing B-Series जल्द भारत में एंट्री कर सकती है। माना जा रहा है कि यह सीरीज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो कम कीमत में Nothing का फोन खरीदना चाहते हैं।
Nothing Phone 4b का टीजर की पुष्टि: नए बजट स्मार्टफोन लाइनअप के संकेत, लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशन लीक
टीजर में दिखी नई B-Series की झलक
Nothing ने सबसे पहले X पर ‘(b)’ लिखकर एक रहस्यमयी टीजर शेयर किया था। इसके बाद Nothing India ने ‘(b)usted’ कैप्शन के साथ एक और वीडियो पोस्ट किया। अब सामने आए नए टीजर में फोन की डिजाइन की छोटी झलक भी दिखाई गई है। फोन में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल नजर आता है। साथ ही अंदर के कुछ कंपोनेंट्स भी दिखाई देते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें सिंगल रियर कैमरा देखने को मिला है।
(b)usted. pic.twitter.com/b42Lk709lM
— Nothing India (@nothingindia) June 21, 2026
Nothing Phone 4b नाम से हो सकता है लॉन्च
टेक इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह डिवाइस Nothing Phone (4b) के नाम से लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी की मौजूदा ‘(a)’ सीरीज के साथ मौजूद रहेगा, जो मिड-रेंज ग्राहकों को टारगेट करती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के नाम या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन लगातार आ रहे टीजर इस बात का संकेत दे रहे हैं कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।
READ MORE: Nothing Phone 4a का नया पिंक वेरिएंट भारत में होगा लॉन्च
CMF फोन की जगह ले सकता है नया मॉडल
हाल ही में Nothing के सह-संस्थापक Akis Evangelidis ने बताया था कि CMF Phone 2 Pro का उत्तराधिकारी इस साल लॉन्च नहीं होगा। इसकी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतें हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा लागत में ऐसा फोन बनाना मुश्किल है जो ग्राहकों को वास्तविक अपग्रेड दे सके। इसी वजह से कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि CMF ब्रांड के लिए तैयार किया गया प्रोजेक्ट अब Nothing ब्रांड के तहत लॉन्च किया जा सकता है।
READ MORE: टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस
अभी Nothing की नई B-Series को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अगर यह फोन बजट कीमत में लॉन्च होता है तो भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की पकड़ और मजबूत हो सकती है। अब सबकी नजर Nothing की अगली आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।
