Mobile company

Nokia और NASA मिलकर चांद पर लगाएगी टावर, चलेगा फोन

4 mins read
2.5K views
February 27, 2025

बहुत जल्द चांद पर स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। दुनिया की एक मोबाइल कंपनी NASA के साथ मिलकर चांद पर टावर लगाने जा रही है।

Athena Lander: दुनिया भर में डिजिटल दुनिया काफी तेजी से फैल रही है। हर दिन मार्केट में नई-नई तकनीकों के बारे में सुनने को मिलता है। इसी बीच एक और खबर आई है, जिसके मुताबिक चांद पर मोबाइल टावर लगाया जाने वाला है। दरअसल, NASA आज Athena लैंडर लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी हेल्प से अब चांद पर पहला मोबाइल नेटवर्क लगाया जाएगा। यह Intuitive Machines के IM-2 मिशन का हिस्सा है। Nokia के साथ सहयोग से यह संभव हो पाया है।

टेलीमेट्री डेटा ट्रांसफर का समर्थन मिलेगा

Lunar Surface Communication System विकसित की गई है, जो पृथ्वी पर यूज सेल्युलर तकनीक का उपयोग करके चंद्र सतह पर संपर्क स्थापित करेगी। यह नेटवर्क लैंडर, हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, कमांड-एंड-कंट्रोल संचार और चंद्र वाहनों के बीच टेलीमेट्री डेटा ट्रांसफर का समर्थन करेगा।

इस विशेष प्रणाली को अंतरिक्ष की कठोर परिस्थितियों, जैसे अत्यधिक तापमान और रेडिएशन का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 2 लूनर मोबिलिटी व्हीकल्स intuitive Machines का माइक्रो-नोवा हॉपर और लूनर आउटपोस्ट का मोबाइल ऑटोनॉमस प्रॉस्पेक्टिंग प्लेटफॉर्म रोवर शामिल किए गए हैं। ये वाहन Nokia के डिवाइस मॉड्यूल का यूज करके लैंडर के नेटवर्क से जुड़ेंगे।

मोबाइल नेटवर्क के साथ तैनात किया जाएगा

NASA के Polar Resources Ice Mining Experiment 1 को भी मोबाइल नेटवर्क के साथ तैनात किया जाएगा। चंद्रमा की सतह में ड्रिलिंग करके, यह प्रयोग रेगोलिथ को निकालने में हेल्प करेगा और मैस स्पेक्ट्रोमीटर के साथ वोलेटाइल्स पदार्थों का विश्लेषण करने में भी सक्षम होगा।

चांद पर मोबाइल नेटवर्क स्थापित करना, स्पेस कम्युनिकेशन में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। Nokia का विजन है कि यह नेटवर्क चांद पर लंबे समय तक मानवीय गतिविधियों को सहारा देगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Instagram
Previous Story

Instagram का धांसू प्लान, Reels के लिए लॉन्च हो सकता है नया ऐप

Paytm and Perplexity tieup
Next Story

Paytm और Perplexity में हुआ टाइअप, यूजर्स को मिलेंगे कई फायदे

Latest from Phones

Don't Miss