: Lenovo ने मचाया धमाक बैटरी और 3nm चिप वाला Legion Y70 (2026) लॉन्च

Lenovo ने मचाया धमाक बैटरी और 3nm चिप वाला Legion Y70 (2026) लॉन्च

7 mins read
15 views
May 21, 2026

Lenovo Legion Y70:  काफी दिनों बाद Lenovo स्मार्टफोन के मैदान में एंट्री मारी है। चीन में आयोजित कंपनी के Legion Y900 गेमिंग टैबलेट के साथ लॉन्च हुआ। यह लॉन्च गेमिंग डिवाइस मार्केट में लेनेवो की वापसी को काफी अहम बनाता है। बेस मॉडल की कीमत करीब 44,000 से शुरू होती है। वहीं, हाई-एंड वेरिएंट लगभग 70000 तक जाता है। यह फोन फिलहाल चीन में की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कार्बन ब्लैक सहित दो और कलर दिए गए हैं।

Lenovo Legion Y70 (2026) में 16GB RAM, 1TB स्टोरेज और एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसे एक पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन बनाता है।

बड़ा डिस्प्ले और प्रीमियम लुक

इस गेमिंग फोन में 6.82-इंच का बड़ा 2K डिस्प्ले दिया गया है। यह  144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और बेहद हाई ब्राइटनेस लेवल के साथ आती है, जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले कम पावर खपत करता है।

स्नैपड्राइन चिपसेट के साथ हाई-एंड परफॉर्मेंस

इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट। जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। फोन में 16GB RAM और 1TB तक यूएफएस 4.1 स्टोरेज। इसके साथ कंपनी इस डिवाइस को AnTuTu बेंचमार्क पर 32 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। एडवांस Qiankun Ningjin कूलिंग सिस्टम की सुविधा दी गई है। यह गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखता है।नइसमें लिक्विड मेटल और हाई-परफॉर्मेंस थर्मल मटेरियल का उपयोग किया गया है। फोन गर्म होने की स्थिति में बेहतर तरीके से मैनेज कर लेती है।

READ MORE- iPhone 18 Pro में बड़े अपग्रेड! कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले दमदार

50MP कैमरा के साथ बैलेंस्ड फोटोग्राफी सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस गेमिंग फोन को मल्टी-यूज़ डिवाइस भी बनाता है।  इसके अलावे, सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh  बड़ी बैटरी। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह  लंबा बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि बैटरी की लाइफ लगभग सात साल तक हो सकती है।

READ MORE- Wobble One Review: प्रीमियम लुक, दमदार डिस्प्ले लेकिन…

मजबूत बिल्ड और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट

फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग की भी सुविधा दी गई है। यह स्मार्टफोन को धूल, मिट्टी से बचाव हो सकेगा। के साथ पेश किया गया है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। यह डुअल सिम सपोर्ट करता है और Android 16 पर काम करता है। उक्त फीचर से साफ है कंपनी लेनेवो का यह नया गेमिंग डिवाइस उन यूज़र्स को लक्ष्य कर निशाना लगता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Gold Rate 21 May: भारतमें आज कितना है सोने का भाव?
Previous Story

Gold Rate 21 May: भारतमें आज कितना है सोने का भाव?

सोने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, परिवार अब खर्च में हुए स्मार्ट
Next Story

सोने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, परिवार अब खर्च में हुए स्मार्ट

Latest from Gadgets