अगर आपके पास iPhone 11 या उससे नया कोई मॉडल है, तो आप iOS 26 का मजा ले पाएंगे, लेकिन अगर आपका फोन पुराना है , तो अब समय आ गया है अपग्रेड करने का।
iOS 26 Supported Devices List: Apple ने 9 जून 2025 को अपने सालाना इवेंट WWDC 2025 में नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 लॉन्च कर दिया है। हर iPhone यूजर इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, क्योंकि इसमें कई नए और स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं। बता दें कि हर किसी को ये अपडेट नहीं मिलेगा।
iOS 26 किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा?
Apple ने साफ कर दिया है कि iPhone 11 और उसके बाद आए सभी मॉडल्स को iOS 26 अपडेट मिलेगा। यह अपडेट आपके फोन में ओवर द एयर सॉफ्टवेयर के जरिए आएगा, यानी आप फोन की Settings में जाकर खुद इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
iOS 26 अपडेट पाने वाले कुछ प्रमुख iPhone मॉडल्स
- iPhone 16
- iPhone 16e
- iPhone 16 Pro
- iPhone 16 Plus
- iPhone 16 Pro Max
- iPhone 15 Plus
- iPhone 15
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone 15 Pro
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 14 Pro
- iPhone 13 mini
- iPhone 13
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 13 Pro
- iPhone 12 mini
- iPhone 12
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 12 Pro
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11
- iPhone SE (2nd जेनरेशन और नए मॉडल्स)
- iPhone 11 Pro Max
कौन से iPhone यूजर्स को नहीं मिलेगा अपडेट?
अगर आप iPhone Xs, iPhone Xs Max या iPhone XR जैसे पुराने iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए यह थोड़ा निराशाजनक है। इन डिवाइसेज को iOS 26 अपडेट नहीं मिलेगा। यानी अब इन फोनों में Apple के नए फीचर्स नहीं आ पाएंगे।
Apple Intelligence फीचर्स किसे मिलेंगे?
iOS 26 में Apple ने कुछ नए AI वाले स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं, जिन्हें Apple Intelligence कहा जा रहा है, लेकिन ये फीचर्स सिर्फ iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 Pro मॉडल्स में ही उपलब्ध होंगे। बाकी मॉडल्स में ये खास AI टूल्स नहीं मिलेंगे।
iOS 26 अपडेट कब आएगा?
- 9 जून 2025 से iOS 26 का डेवलपर बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया गया है।
- जुलाई 2025 से आम लोगों के लिए पब्लिक बीटा शुरू हो सकता है।
- सितंबर 2025 में इसका फाइनल वर्जन जारी होगा, जो सभी योग्य डिवाइसों को मिलेगा।
- अपडेट करने के लिए आपको अपने फोन की Settings में जाकर
- General > Software Update पर क्लिक करना होगा।