इस अपडेट से आपका फोन हो जाएगा सुपरफास्ट...जानिए कैसें

इस अपडेट से आपका फोन हो जाएगा सुपरफास्ट…जानिए कैसें

7 mins read
1.3K views
November 22, 2025

Xiaomi के यूजर्स के लिए इंतजार अब जल्दी खत्म होने वाला है क्योंकि कंपनी जल्द ही भारत में HyperOS 3 लाने की तैयारी कर चुकी है। यह नया अपडेट Android 16 पर आधारित है और इसमें परफॉर्मेंस से लेकर इंटरफेस और AI तक कई बड़े बदलाव शामिल किए गए हैं। चीन में इसका रोलआउट पहले ही शुरू हो चुका है और अब भारतीय यूजर्स को भी एक पूरी तरह से नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। Xiaomi, Redmi और Poco फोन इस्तेमाल करने वाले लोग लंबे समय से इस अपग्रेड को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि कंपनी ने इसे फास्टर, स्मार्ट और सीमलेस बताया है।

आखिर क्यों बढ़ गई है यूजर्स की धड़कन, जिसके वजह से यूजर्स के फोन हो जाएगा सुपफास्ट…जानिए यहां

भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी

नई जानकारी के मुताबिक, HyperOS 3 भारत में मोबाइल यूजर्स की डे-टू-डे यूसेबिलिटी को और ज्यादा सुगम बना देगा। लेकिन कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि किस तारीख को भारत में लॉन्च की जाएगी और Xiaomi, Redmi और Poco कौन-कौन से मॉडल से प्राप्त कर सकेगा। अगर ऐसा संभव हुआ तो तो यह Xiaomi के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम में पिछले कई सालों में सबसे बड़ा बदलाव साबित होने वाला पल होगा।

READ MORE2025 App Store Awards के लिए चुने गए 45 फाइनलिस्ट ऐप्स

HyperIsland फीचर्स देगा बेतरीन अनुभव

HyperOS 3 में यूआई और नोटिफिकेशन सिस्टम को पूरी तरह रिफ्रेश किया गया है। HyperIsland नाम का एक नया फीचर लाया गया है। यह फीचर Apple के Dynamic Island जैसा अनुभव देता है लेकिन कई अतिरिक्त कंट्रोल्स के साथ। इसके जरिए यूजर्स बिना ऐप स्विच किए कॉल जानकारी चेक कर सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं और रिकॉर्डिंग को एक छोटे फ्लोटिंग पैनल में मैनेज कर सकते हैं।

HyperAI सिस्टम है HyperOS 3 बड़ी ताकत

HyperOS 3 की असली ताकत इसका HyperAI सिस्टम है। यह AI सेट रोजमर्रा के कामों को आसान बनाता है। स्मार्ट स्क्रीन रिकग्निशन, DeepThink मोड और एडवांस राइटिंग टूल्स इसकी बड़ी खासियत हैं। AI स्पीच रिकॉग्निशन अब पहले से अधिक सटीक है, जिससे फोन रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और क्लीन ऑडियो रिजल्ट दे पाता है। डेटा सर्चिंग भी AI आधारित हो गई है जिसकी मदद से फोन आपके फाइल्स को तेजी से स्कैन कर सारांश दे देता है। गैलरी सर्च में फोटो को दस कैटेगरी में अपनेआप व्यवस्थित कर दिया जाता है जिससे चीजें ढूंढना आसान हो जाता है।

READ MOREइस नए फोन की एंट्री से टेक जगत में मची हलचल, जानिए फीचर्स

इन मॉडलो को मिल सकता है HyperOS 3

Xiaomi की 15T सीरीज से शुरुआत कर इस अपडेट को धीरे-धीरे अन्य डिवाइसेज में बढ़ाया जा रहा है। आगामी महीनों में Xiaomi 15, Mix Flip, Redmi Note 14, Poco F7, Poco X7, Pad Mini और कई अन्य मॉडल को HyperOS 3 मिलने की योजना है। नवंबर और दिसंबर में यह अपडेट Xiaomi 14 सीरीज और Redmi Note 13 Pro जैसी पॉपुलर रेंज तक पहुँचने की उम्मीद है। इसके बाद Xiaomi 13 सीरीज और Redmi Pad Pro जैसे पुराने डिवाइसेज को मार्च 2026 तक HyperOS 3 मिलने की संभावना है। भारत में इस अपडेट का इंतजार कर रहे लाखों यूजर्स के लिए आने वाले महीने काफी यादगार साबित हो सकती हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OnePlus 15R भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Previous Story

OnePlus 15R भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

ChatGPT का नया ग्रुप चैट फीचर LIVE, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Next Story

ChatGPT का नया ग्रुप चैट फीचर LIVE, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Latest from News

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss