Google Pixel 11: Google Pixel 11 Series की लॉन्चिंग से पहले इसकी संभावित कीमत, फीचर्स और चारों मॉडल की जानकारी आज लीक होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Google Pixel 11 Series के लॉन्च से पहले इसकी जानकरी लीक, जानें कीमत, फीचर्स और चारों मॉडल की जानकारी।
चारों मॉडल की संभावित कीमत आई सामने
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 899 डॉलर और यूरोप में 999 यूरो हो सकती है। वहीं Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर और 1,199 यूरो बताई गई है। इसके अलावा Pixel 11 Pro XL की कीमत अमेरिका में 1,299 डॉलर तक हो सकती है। सबसे महंगा मॉडल Pixel 11 Pro Fold होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 1,899 डॉलर और यूरोप में 1,999 यूरो रहने की संभावना है।
Google Pixel 11 में मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक, बेस मॉडल में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में Tensor G6 चिप, Titan M3 सिक्योरिटी चिप, 12GB या 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 48MP मुख्य कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.5MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं 4,985mAh बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग और Android 17 मिलने की संभावना है।
READ MORE: Xiaomi 17T और Redmi फोन महंगे, देखें नई कीमतें
Pro, Pro XL और Fold मॉडल में क्या होगा खास?
Pixel 11 Pro में 50MP मुख्य कैमरा, 48MP टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 5X ऑप्टिकल जूम, 120X प्रो जूम और 42MP सेल्फी कैमरा मिलने की चर्चा है। Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 5,115mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। वहीं, Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन, 6.4 इंच कवर डिस्प्ले, 16GB RAM, 1TB स्टोरेज और 4,806mAh बैटरी मिलने की संभावना जताई गई है।
12 अगस्त को हो सकती है लॉन्चिंग
रिपोर्ट के अनुसार, Google 12 अगस्त को आयोजित Made by Google इवेंट में Pixel 11 Series से पर्दा उठा सकता है। इसी कार्यक्रम में नई Pixel Watch और Pixel Buds भी पेश किए जा सकते हैं। फिलहाल सामने आई सभी जानकारियां लीक रिपोर्ट पर आधारित हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
READ MORE: Google Android 17 में जल्द आने वाला बड़ा अपडेट
Google Pixel 11 Series लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। अगर लीक सही साबित होती है, तो नए स्मार्टफोन दमदार कैमरा, तेज प्रोसेसर और बड़े स्टोरेज विकल्प के साथ बाजार में उतर सकते हैं। अब सभी की नजर 12 अगस्त के आधिकारिक लॉन्च इवेंट पर टिकी है।
