Nokia

भारत में डेटा बूम! 5G ट्रैफिक 3 गुना उछला, हर यूजर उड़ा रहा 27.5 GB महीन

5 mins read
1.5K views
March 21, 2025

FWA डेटा का यूज लगातार बढ़ रहा है, FWA यूजर्स अब ऐवरेज मोबाइल डेटा उपभोक्ता की तुलना में 12 गुना अधिक डेटा का उपभोग करते हैं।

Data boom in India: भारत में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। 2024 में हर यूजर ने औसतन 27.5 GB डेटा इस्तेमाल किया, जो पिछले पांच सालों में 19.5% की CAGR को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस ने डेटा खपत को और भी बढ़ा दिया है। FWA यूजर्स औसतन मोबाइल डेटा यूजर्स की तुलना में 12 गुना ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण है आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में 5G सेवाओं की बढ़ती मांग।

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Nokia की मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5G डेटा ट्रैफिक में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। मासिक 5G डेटा ट्रैफिक तीन गुना तक बढ़ गया है और अनुमान है कि 2026 की पहली तिमाही तक 5G का ट्रैफिक 4G को पीछे छोड़ देगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कैटेगरी B और कैटेगरी C सर्किल्स में 5G डेटा खपत सबसे ज्यादा बढ़ी है। इन क्षेत्रों में डेटा यूसेज में 3.4 गुना और 3.2 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत में 5G नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है और इसका असर अब साफ नजर आ रहा है। मेट्रो सर्किल्स में 5G डेटा उपयोग में जबरदस्त उछाल आया है। 2023 में जहां ये सिर्फ 20% था, वहीं 2024 में ये बढ़कर 43% हो गया है। दूसरी ओर, 4G डेटा की खपत में गिरावट देखी जा रही है। भारत में 5G डिवाइस का इकोसिस्टम भी तेजी से बढ़ रहा है। 2024 में एक्टिव 5G डिवाइस की संख्या 27.1 करोड़ हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है।

आगे और बढ़ेगा 5G का ट्रेंड

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले वर्षों में 5G का ट्रेंड और भी तेज होगा। 2025 तक करीब 90% स्मार्टफोन 5G सपोर्टेड होंगे। यानी लगभग हर नया स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। 5G एडवांस्ड टेक्नोलॉजी आने वाली 6G टेक्नोलॉजी के लिए मजबूत नींव तैयार कर रही है। जैसे-जैसे 5G नेटवर्क का विस्तार होगा, वैसी ही 6G पर भी तेजी से काम किया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple CEO Tim Cook
Previous Story

Siri से नाखुश हैं Tim Cook, Apple ने लिया बड़ा फैसला

Nokia
Next Story

Online Fraud: लोगों को ‘कंगाल’ कर रहे स्कैमर्स

Latest from Phones

Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरे–धीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है।  स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम।  क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?  आजकल सिर्फ Vivo ही नहीं, बल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैं, लेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे।  READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!  किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े?  कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।   Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी।  Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई है, जो पहले 51,999 थी।  Vivo

Don't Miss