Apple China Sales: चिप की कमी का असर स्मार्टफोन बाजार को हिलाकर रख दिया है। इसका असर सिर्फ चाइना, भारत नहीं बल्कि विश्व के कई देशों के बाजारों पर पड़ा है। लेकिन इस साल चीन के स्मार्टफोन बाजार में काफी सुस्ती देखी गई। कुल बिक्री में करीब-करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन ताजूब की बात यह है कि Apple ने इसके उलट जबरदस्त प्रदर्शन किया। Apple की iPhone बिक्री में 23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।
जानिए स्मार्टफोन बाजार मंदी के स्थिति के बावजूद iPhone 17 की मजबूत बिक्री और सप्लाई चेन रणनीति ने Apple को चीन में कैसे दिलाया फायदा।
Android कंपनियों पर बढ़ता दबाव
यह आंकड़े Counterpoint Research की रिपोर्ट में सामने आए हैं। मेमोरी चिप्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रिपोर्ट की माने बढ़ते चीप के कीमतों का असर Android कंपनियों पर साफ दिखा। उन्हें अपने स्मार्टफोन महंगे करने पड़े। महंगे दाम के कारण एंड्रॉयड ब्रांड्स के बिक्री पर अच्छा खासा असर पड़ा। इस बीच कंपनी को सरकारी सब्सिडी मिला लेकिन इसका प्रभाव भी बेअसर रहा। गिरावट को रोक नहीं पाई।
स्मार्ट रणनीति बना फायदे का सौदा
गिरते बाजार के बीच एप्पल ने काफी स्टीक और स्मार्ट रणनीति के साथ बाजार में काम करती रही। उन्होंने अपने सुनियोजित रणनीति के तहत अपने स्मार्टफोन की कीमतें स्थिर रखीं। iPhone 17 को सब्सिडी के दायरे में बनाए रखा गया। इसके अलावा, कंपनी ने ऑनलाइन डिस्काउंट का भी सहारा लिया। इससे ग्राहकों को बेहतर डील मिली। इसी रणनीति ने बिक्री बढ़ाने में मदद की।
READ MORE– Meta ने CCPA जुर्माने को HC में दी चुनौती
काम आया सप्लायर्स के साथ समझौता
बता दें कि Apple की नीति शुरू से ही सप्लायर्स के साथ समझौते को लेकर स्पष्ट रही है। वे सप्लायर्स के साथ लंबे समझौते करते रहे हैं। यही वजह है कि इससे कंपनी को कीमतों के झटके कम लगे। इसके अलावे कंपनी ने कुछ दबाव खुद झेला। लेकिन इसका फायदा बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मिला। बिक्री बढ़ने से जाहिर सी बात है कि आमदनी भी बढ़ी होगी। यूजर्स भी बरकार रहे। यह रणनीति फिलहाल सफल दिख रही है।
READ MORE– AI स्लॉप कंटेंट के खिलाफ नई Viewer Feedback सुविधा लॉन्च!
टॉप मैनेजमेंट का भरोसा
विपरीत परिस्थितियों में मैंनेजमेंट का रोल काफी अहम हो जाता है। ऐसे में बड़े अधिकारियों की ओर से यह कहा जाना काफी मह्तवपूर्ण रखता है कि कंपनी स्थिति को संभालने में सक्षम है। कुछ इसी तरह की बातें Apple के CEO Tim Cook ने कहते रहे। CFO Kevan Parekh भी आश्वस्त नजर आए। यह बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा। इस बीच Android ब्रांड्स जैसे OPPO और vivo ने कीमतें बढ़ा दी हैं। वहीं Huawei घरेलू सप्लायर्स के कारण बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है।
अभी भी चिप का संकट जारी है। ऐसे में Apple को भी अपने बिक्री में बढोत्तरी को बनाए रखना काफी चैलेजिंग होगा। क्योंकि बाजार में बड़ी राहत की उम्मीद कम है।
