Data Leak

Google का नया फीचर इन यूजर्स को फ्रॉड से बचाएगा

4 mins read
1.7K views
February 11, 2025

यूजर्स को साइबर क्राइम और डेटा लीक जैसी घटनाओं से बचाने के लिए Google Chrome जल्द Automated Password Change फीचर ला रहा है। इससे यूजर्स को डेटा लीक होने की स्थिति में अपना पासवर्ड बदलने में मदद मिलेगी।

Google Chrome: Cyber Crime और Data Leak के बढ़ते मामलों ने इंटरनेट यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे मे लोग साइबर सिक्योरिटी को लेकर और भी ज्यादा सचेत हो गए हैं। अब Google ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए एक नया फीचर लाने पर काम कर रहा है। AI की हेल्प से काम करने वाला यह फीचर अपने आप पासवर्ड बदल सकेगा, जिससे यूजर्स को डेटा चोरी के साथ-साथ हैकिंग से होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

कैसे काम करेगा फीचर

Google Chrome में जल्द ही यूजर्स को Automated Password Change फीचर मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद जैसे ही Google Chrome को पता चलेगा कि आपका पासवर्ड डेटा लीक हो गया है, तो यह यूजर्स को AI की हेल्प से अपने आप पासवर्ड बदलने में मदद करेगा। पासवर्ड बदलने के बाद यह Google पासवर्ड मैनेजर में ऐड हो जाएगा। फिलहाल, कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। अगर सब सही रहा तो फिर इसे रोलआउट किया जाएगा।

पुराने फीचर से अलग होगा नया फीचर

Google Chrome में अभी भी ऐसा ही एक फीचर मौजूद है। जब किसी यूजर का पासवर्ड डेटा लीक में पाया जाता है, तो यह यूजर को नोटिफिकेशन भेजकर पासवर्ड बदलने के लिए कहता है। यहां यूजर्स को मजबूत पासवर्ड बनाने का ऑप्शन भी मिलता है। हालांकि, नया फीचर इससे थोड़ा अलग होगा, क्योंकि यह AI की मदद से काम करेगा और इसे सरल और आसान बनाएगा।

Google Chrome को पूरी तरह AI से लैस करने की कोशिश है। हाल ही में Chrome को ऑटोमैटिक टैब ग्रुपिंग और स्मार्ट हिस्ट्री सर्च जैसे AI-पावर्ड फीचर मिले हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss