पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ थिएटर के बाद अब OTT पर आ गई है, लेकिन यहां भी इसे दर्शकों की आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जानिए फिल्म का पूरा हाल।
Archana Pooran Singh Ott Film: पवन कल्याण की फिल्म Ustaad Bhagat Singh एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह तारीफ नहीं बल्कि आलोचना है। निर्देशक हरीश शंकर की यह फिल्म 2016 की तमिल सुपरहिट Theri का आधिकारिक रीमेक है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रहा। फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ लगभग 95 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसकी लागत से काफी कम है। इसे Dhurandhar: The Revenge जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर भी मिली। साथ ही, फिल्म को क्रिटिक्स से भी खास सराहना नहीं मिली, जिससे इसका असर और खराब हुआ।
Netflix पर रिलीज, फिर भी नहीं मिली राहत
थिएटर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है। 16 अप्रैल से यह फिल्म कई भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है। OTT पर आते ही यह टॉप 6 में ट्रेंड करने लगी, लेकिन यहां भी दर्शकों की प्रतिक्रिया ज्यादा सकारात्मक नहीं रही।
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
फिल्म के OTT पर आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X और Instagram पर इसे लेकर मजाक शुरू हो गया। कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी और क्वालिटी पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए इसे ‘ऑस्कर नॉमिनी’ और ‘1 बिलियन डॉलर कमाने वाली फिल्म’ तक बता दिया।
एक यूजर ने लिखा कि वह पवन कल्याण की पिछली फ्लॉप फिल्म Agnyaathavaasi को कई बार देख सकता है, लेकिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ को दोबारा देखने की हिम्मत नहीं है। ऐसे कमेंट्स फिल्म के प्रति दर्शकों की नाराजगी साफ दिखाते हैं।
READ MORE: एलन मस्क के ट्वीट के बाद Netflix सब्सक्रिप्शन में बंपर कैंसिलेशन
ट्रेलर की तारीफ, फिल्म पर सवाल
दिलचस्प बात यह है कि जहां फिल्म को आलोचना मिल रही है। वहीं, Netflix द्वारा जारी किए गए नए ट्रेलर की काफी तारीफ हो रही है। कई दर्शकों का मानना है कि यह ट्रेलर फिल्म के असली ट्रेलर से ज्यादा बेहतर और एनर्जेटिक है। कुछ लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि अगर पूरी फिल्म को इसी तरह दोबारा एडिट किया जाए, तो शायद यह ज्यादा पसंद आए।
लंबा सफर, लेकिन नतीजा निराशाजनक
‘उस्ताद भगत सिंह’ का सफर भी आसान नहीं रहा। साल 2021 में इसे ‘भवदीयुडु भगत सिंह’ नाम से अनाउंस किया गया था। यह फिल्म Gabbar Singh के बाद पवन कल्याण और हरीश शंकर की दूसरी फिल्म थी, जिससे लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं।
READ MORE: Netflix लेकर आया क्रिप्टो की नई कॉमेडी, जानें पूरी डिटेल
कई बार देरी और नाम बदलने के बाद 2023 में इसकी शूटिंग शुरू हुई और 2025 में पूरी हुई। यह फिल्म पवन कल्याण की उन आखिरी फिल्मों में से एक है, जिसे उन्होंने राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले साइन किया था। हालांकि, मौजूदा हालात को देखकर साफ है कि इस बार यह जोड़ी ‘Gabbar Singh’ जैसा जादू दोहराने में सफल नहीं हो पाई।
