goldman-s-bitcoin-etf-push-signals-wall-street-taming-of-crypto

Bitcoin निवेश को मिलेगा नया ट्विस्ट, Goldman Sachs ला रहा खास ETF

7 mins read
146 views
April 17, 2026

Goldman Sachs Bitcoin ETF:  Cryptocurrency मार्केट हमेशा से उतार-चढ़ाव के लिए जाना जाता है। कभी तेज़ उछाल, तो कभी अचानक गिरावट निवेशकों को परेशानी में डालता रहता है। ऐसे माहौल में Goldman Sachs एक नया रास्ता तैयार कर रहा है। कंपनी एक ऐसे ETF पर काम कर रही है, जो Bitcoin में निवेश को थोड़ा संतुलित और आय देने वाला बना सकता है।

Bitcoin में कम जोखिम और स्थिर रिटर्न के लिए Goldman Sachs का नया प्रीमियम इनकम ETF चर्चा में है। जानिए क्यों?

CEO के बदले सुर, Bitcoin को लेकर नरम रुख

यह सब कंपनी के CEO David Solomon के बदलते सोच का कमाल है। पहले वह क्रिप्टोकरेंसी को लेकर काफी सशंकित थे। लेकिन अब उन्होंने खुद बिटकॉइन  होल्ड करने की बात स्वीकार की है। हालांकि वे बिटकॉइन के भविष्य को लेकर कोई भविष्यवाणी करने से बचते हैं। मार्केट जानकार इस नए ETF को एक सुरक्षित एंट्री पॉइंट के तौर पर देख रहे हैं। NovaDius Wealth Management के Nate Geraci  की माने तो उन्होंने इसे निवेशकों को सीधे जोखिम में डालने के बजाय उन्हें एक आसान और नियंत्रित तरीका देने का बात कही है।

कैसे काम करेगा यह नया ETF?

यह ETF पारंपरिक तरीके से बिटकॉइन खरीदने के बजाय ऑप्शंस स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करेगा। यह बिटकॉइन से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट्स पर ऑप्शंस बेचेगा और प्रीमियम कमाएगा। इससे निवेशकों को नियमित आय मिलने की संभावना बनेगी। हालांकि, जब मार्केट तेजी से ऊपर जाएगा, तब यह फंड उतना फायदा नहीं उठा पाएगा। यानी इसमें स्थिरता के बदले कुछ ग्रोथ छोड़नी पड़ सकती है।

READ MORE- Crypto में बड़ा खेल: Morgan Stanley ETF की एंट्री vs AI ट्रेडिंग का नया दौर

ETF मार्केट में तेजी से बढ़ता ट्रेंड

पिछले कुछ सालों में प्रीमियम इनकम  ETF का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। JPMorgan Chase का JEPI ETF इसका बड़ा उदाहरण है।  2025 में इस कैटेगरी में करीब 70 अरब डॉलर का निवेश आया, जो पिछले साल से दोगुना है। इससे साफ है कि निवेशक अब नियमित आय वाले विकल्पों की तलाश में हैं। ऐसे ETF का मकसद निवेशकों को अपेक्षाकृत स्थिर रिटर्न देना होता है। इनमें वोलैटिलिटी कम करने की कोशिश की जाती है। लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते। अगर मार्केट में बड़ी गिरावट आती है, तो प्रीमियम इनकम भी नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएगी।

READ MORE- Gold Price 17 April : आज सोना कहां सस्ता, कहां महंगा? देखें लेटेस्ट रेट

Bitcoin की गिरावट ने बढ़ाई सतर्कता

हाल के महीनों में बिटकॉइन अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 40 प्रतिशत तक गिर चुका है। यह गिरावट निवेशकों को याद दिलाती है कि यह बाजार कितना अस्थिर हो सकता है। ऐसे में Goldman Sachs का यह नया ETF उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो जोखिम को थोड़ा कम करते हुए इस बाजार में बने रहना चाहते हैं। इससे डिजिटल एसेट्स को मुख्यधारा में जगह मिलने की संभावना बढ़ती है।

इससे बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों का दायरा और बढ़ सकता है। आने वाले समय में इस तरह के और भी इनोवेटिव प्रोडक्ट देखने को मिल सकते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

archana pooran singh ott film powerful role performance
Previous Story

तानों से उठकर चमकी अर्चना, OTT पर दिखाया एक्टिंग का दम

TCS नासिक केस में आरोपी निदा खान के सस्पेंशन के बाद कॉर्पोरेट वर्कप्लेस सेफ्टी
Next Story

TCS विवाद ने मचाया हड़कंप, कार्यस्थल सुरक्षा और भरोसे पर गहरा संकट

Latest from Cryptocurrency

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss