Valve का AI SteamGPT बना सकता है गेमिंग दुनिया में नया खतरा

Valve का AI SteamGPT बना सकता है गेमिंग दुनिया में नया खतरा

6 mins read
1 views
April 10, 2026

SteamGPT Valve Leak: Valve अपनी गेमिंग प्लेटफॉर्म Steam में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इस बार कंपनी का पूरा फोकस AI पर है। हाल ही में डाटामाइन किए गए कोड से यह संकेत मिला है कि कंपनी एक नए सिस्टम पर काम कर रही है, जिसे SteamGPT नाम दिया जा रहा है। यह जानकारी गेमिंग लीक करने वाले एक फॉलोर फॉलोअर ने सामने रखी है।

Steam पर SteamGPT नाम के AI सिस्टम की चर्चा तेज है, जो यूजर्स की मदद और गेमिंग में चीटिंग पकड़ने का काम कर सकता है, लेकिन इससे डेटा प्राइवेसी पर सवाल उठ रहे हैं।

SteamGPT क्या है?

SteamGPT सिर्फ एक साधारण चैटबॉट नहीं होगा। यह एक ऐसा AI सिस्टम हो सकता है, जो Steam के सपोर्ट और बैकएंड दोनों काम संभालेगा। इसका मतलब है कि यह यूजर्स की समस्याएं, जैसे रिफंड, पेमेंट इश्यू, अकाउंट प्रॉब्लम आदि का जवाब तेजी से दे सकता है। आज Steam पर रोज हजारों सपोर्ट रिक्वेस्ट आती हैं। ऐसे में AI इन सामान्य सवालों को खुद हल करके सिस्टम का बोझ कम कर सकता है और यूजर्स को जल्दी मदद मिल सकती है।

SteamGPT_leaked_code

READ MORE: क्या AI से चमकेगा मुनाफा या पड़ेगा असर?

गेमिंग में AI का नया रोल

SteamGPT का काम सिर्फ सपोर्ट तक सीमित नहीं लग रहा है। कोड में कुछ शब्द जैसे GetTrustScoreInternal, Player_evaluation और SteamGPTRenderFarm मिले हैं। ये कोड संकेत देते हैं कि यह सिस्टम खिलाड़ियों के व्यवहार और मैचमेकिंग से भी जुड़ सकता है।

इसका मतलब हो सकता है कि AI संदिग्ध गेमप्ले पैटर्न पहचान सके, खिलाड़ियों का ट्रस्ट स्कोर बना सके, चीटिंग को जल्दी पकड़ सके और मैचमेकिंग को बेहतर बना सके। यह बदलाव खासकर Counter-Strike 2 जैसे गेम्स में बड़ा असर डाल सकता है।

प्राइवेसी और गलत फैसलों का खतरा

AI सिस्टम जितना स्मार्ट होगा, उतना ही ज्यादा डेटा की जरूरत भी होगी। इससे खिलाड़ियों की प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ सकती है। यह सिस्टम ज्यादा डेटा देखकर व्यवहार समझने की कोशिश करेगा, जिससे निगरानी बढ़ सकती है। एक और बड़ा खतरा फॉल्स पॉजिटिव है, यानी AI किसी सही खिलाड़ी को गलती से चीटर मानकर बैन कर सकता है। इससे खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है क्योंकि गलत बैन को समझाना मुश्किल होता है। इसके अलावा, यह भी संभव है कि चीट बनाने वाले लोग भी AI का इस्तेमाल करके और एडवांस चीट सिस्टम तैयार करें। इससे गेमिंग में एक नई टेक्नोलॉजी वॉर शुरू हो सकती है।

READ MORE: भारत का AI जलवा: 277% बढ़ी फंडिंग, दुनिया भर के निवेशकों की नजर

Valve का दूसरा AI प्रोजेक्ट

SteamGPT के अलावा, Valve एक और AI टूल पर काम कर रहा है, जिसे Frame Estimator कहा जा रहा है। यह टूल यह अनुमान लगाएगा कि कोई गेम आपके कंप्यूटर पर कितना अच्छा चलेगा क्योंक हर यूजर का PC अलग होता है इसलिए AI इन सबको देखकर पहले से परफॉर्मेंस बता सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Android App API Leak
Previous Story

22 पॉपुलर ऐप्स में मिला सीक्रेट AI एक्सेस का बड़ा खतरा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss