US कोर्ट ने Perplexity AI का Amazon एक्सेस रोका

US कोर्ट ने Perplexity AI का Amazon एक्सेस रोका

5 mins read
7 views
March 11, 2026

Amazon Lawsuit: अमेरिका की एक फेडरल अदालत ने Perplexity के AI एजेंट्स को अस्थायी रूप से Amazon पर ऑर्डर करने से रोक दिया है। यह फैसला तब आया जब Amazon ने दावा किया है कि Perplexity का AI सिस्टम उसके प्लेटफॉर्म को बिना अनुमति एक्सेस कर रहा था। अब यह फीचर तब तक बंद रहेगा जब तक दोनों कंपनियों के बीच कानूनी लड़ाई कोर्ट में चल रही है।

अमेरिकी अदालत ने Perplexity के AI एजेंट्स को Amazon पर ऑर्डर करने से अस्थायी रूप से रोक दिया। कंपनी और Amazon के बीच कानूनी लड़ाई जारी।

यह मामला एक बड़ी बहस का हिस्सा है कि AI टूल्स कैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और यूजर अकाउंट्स के साथ इंटरैक्ट करते हैं। Amazon का कहना है कि Perplexity के AI एजेंट्स का तरीका कंप्यूटर एक्सेस कानून का उल्लंघन कर सकता है। वहीं, Perplexity का कहना है कि यूजर्स को यह चुनने का अधिकार होना चाहिए कि वे इंटरनेट ब्राउजिंग में कौन सा AI टूल इस्तेमाल करना चाहते हैं।

READ MORE: Amazon Pay ने शुरू किया पेमेंट करने का नया तरीका

अदालत का आदेश और कंपनी की प्रतिक्रिया

US District Judge मैक्सिन चेसनी ने सोमवार को यह आदेश दिया। रूलिंग में कहा गया है कि Amazon ने ‘मजबूत सबूत’ पेश किए कि Perplexity का Comet ब्राउजर यूजर अकाउंट्स को ‘बिना अनुमति’ एक्सेस कर रहा था। Amazon ने नवंबर में मुकदमा दायर किया था। कंपनी का कहना है कि उसने Perplexity से बार-बार अनुरोध किया कि वह अपने AI एजेंट्स को यूजर्स की ओर से Amazon पर ऑर्डर करने की अनुमति न दे।

Amazon का कहना है कि यह व्यवहार उसके मार्केटप्लेस और कस्टमर अकाउंट्स को प्रभावित कर सकता है और कंप्यूटर फ्रॉड और एब्यूज़ कानून का उल्लंघन हो सकता है। Amazon ने यह भी दावा किया कि Comet ब्राउजर ने ऑटोमेटेड कार्रवाई करते समय खुद को Google Chrome के रूप में दिखाया।

READ MORE: Amazon से रोहित प्रसाद का एग्जिट, AI रणनीति में बड़ा बदलाव

अस्थायी रोक और आगे की प्रक्रिया

कोर्ट ने आदेश दिया है कि Perplexity अब AI एजेंट्स के जरिए Amazon प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर सकता और इस सिस्टम से इकट्ठा किया गया कोई भी Amazon डेटा डिलीट किया जाए। यह आदेश 7 दिन बाद लागू होगा, जिससे Perplexity को अपील करने का समय मिलेगा। Amazon की स्पोक्सपर्सन लारा हेंड्रिकसन ने कहा कि इस कदम से पर्प्लेक्सिटी तक बिना इजाजत के एक्सेस को रोका जा सकेगा और कंपनी लीगल एक्शन जारी रखेगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Poco X8 Pro और X8 Pro Max की लॉन्च डेट कंफर्म
Previous Story

खुशखबरी! Poco X8 Pro और X8 Pro Max की लॉन्च डेट कंफर्म

Microgrid data center
Next Story

क्या अब AI डेटा सेंटर खुद पैदा करेंगे बिजली? जानिए कौन बना सहारा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss