OpenAI में SoftBank इन्वेस्ट करेगा एक्सट्रा 30 अरब डॉलर

4 mins read
201 views
January 28, 2026

SoftBank OpenAI Investment: जापान की बड़ी निवेश कंपनी SoftBank Group Corp. अब OpenAI में एक्सट्रा 30 अरब डॉलर तक का निवेश करने की बात कर रही है। यह जानकारी एक सूत्र ने दी है। SoftBank पहले ही ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI पर बड़ा दांव लगा चुका है।

SoftBank OpenAI में एक्सट्रा 30 अरब डॉलर तक निवेश करने की बातचीत कर रहा है, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 830 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है और AI सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज हो जाएगी।

पहले भी कर चुका है बड़ा निवेश

दिसंबर में SoftBank ने OpenAI में 41 अरब डॉलर का निवेश पूरा किया था। इस निवेश के बाद कंपनी को OpenAI में करीब 11% हिस्सेदारी मिली है। अब SoftBank के सीईओ AI की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहते हैं इसलिए वह OpenAI में और पैसा लगाने की तैयारी में हैं। इसे उनका AI सेक्टर में all-in दांव माना जा रहा है।

OpenAI की वैल्यूएशन में बड़ी छलांग

यह नया निवेश एक बड़े फंडिंग राउंड का हिस्सा होगा, जिससे OpenAI कुल 100 अरब डॉलर तक फंड जुटा सकता है। इस फंडिंग के बाद कंपनी की कुल वैल्यूएशन लगभग 830 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। यह OpenAI को दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनियों में शामिल कर सकता है।

READ MORE: OpenAI ने पेश किया ChatGPT Health, जानें इसकी खासियत

बढ़ती लागत और कड़ी प्रतिस्पर्धा

OpenAI को अपने AI मॉडल्स को ट्रेन करने और चलाने में भारी खर्च उठाना पड़ रहा है। साथ ही Google की पैरेंट कंपनी Alphabet जैसी बड़ी कंपनियों से कड़ी टक्कर भी मिल रही है। ऐसे में नए निवेश से OpenAI को टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में मदद मिलेगी।

READ MORE: ChatGPT को लेकर फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman

बाजार की प्रतिक्रिया और Stargate प्रोजेक्ट

यह खबर सबसे पहले Wall Street Journal ने दी है। इसके बाद टोक्यो में SoftBank के शेयर सुबह के कारोबार में 3.5% तक बढ़ गए। हालांकि, SoftBank ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की। SoftBank और OpenAI दोनों Stargate नाम के 500 डॉलर अरब AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट में भी निवेशक हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Bluesky Discover फ़ीड में धमाका! बदल जाएगा इस्तेमाल का अनुभव…

Next Story

चीन ने Nvidia के H200 AI चिप्स की पहली खेप को दिखाई हरी झंडी

Latest from News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss