Pentagon Anthropic: Pentagon ने AI कंपनी Anthropic को आधिकारिक तौर पर सप्लाई चेन रिस्क घोषित कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अमेरिकी सेना के ठेकेदार सप्लायर और पार्टनर अब Anthropic के साथ कोई भी कारोबार नहीं कर सकते। इस फैसले से Anthropic का सरकारी कारोबार सीधे खतरे में आ गया है।
Pentagon ने AI कंपनी Anthropic को सप्लाई चेन रिस्क घोषित कर दिया है। CEO डारियो अमोदेई ने इसे कानूनी रूप से गलत बताया और अदालत जाने की बात कही।
CEO Dario Amodei ने खुद की पुष्टि
Anthropic के सीइओ डारियो अमोदेई ने खुद माना कि कंपनी को गुरुवार को Pentagon की तरफ से यह आधिकारिक सूचना मिली है। कंपनी ने इस फैसले को कानूनी रूप से पूरी तरह गलत बताया और कहा कि वह अदालत में इस फैसले को चुनौती देगी। Anthropic का कहना है कि यह पदनाम कानूनी तौर पर बिल्कुल भी जायज नहीं है और कंपनी इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी।
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सुनाया फैसला
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यह फैसला उस वक्त सुनाया जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत सरकारी समयसीमा से पहले ही टूट गई। सप्लाई चेन रिस्क का टैग आमतौर पर उन कंपनियों को दिया जाता है जिन पर चीन जैसे विदेशी दुश्मनों से संबंध होने का संदेह हो। एक अमेरिकी AI कंपनी पर इस तरह का टैग लगाना बेहद असामान्य कदम है। इससे यह साफ होता है कि Pentagon इस पूरे विवाद को कितनी गंभीरता से ले रहा है।
This week, Anthropic delivered a master class in arrogance and betrayal as well as a textbook case of how not to do business with the United States Government or the Pentagon.
Our position has never wavered and will never waver: the Department of War must have full, unrestricted…
— Secretary of War Pete Hegseth (@SecWar) February 27, 2026
AI के सैन्य इस्तेमाल पर शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद इस बात पर शुरू हुआ कि Anthropic की AI टेक्नोलॉजी को क्लासिफाइड डिफेंस नेटवर्क पर किस तरह इस्तेमाल किया जाए। Pentagon चाहता था कि उसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े किसी भी कानूनी काम के लिए इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की पूरी आजादी मिले, लेकिन Anthropic ने कुछ जरूरी शर्तें रखीं।
कंपनी नहीं चाहती थी कि उसके AI का इस्तेमाल अमेरिकी नागरिकों की घरेलू निगरानी के लिए या स्वायत्त घातक हथियारों में किया जाए। Pentagon ने इन शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि निजी कंपनियां यह तय नहीं कर सकतीं कि सेना अपने टूल्स का इस्तेमाल कैसे करे।
Anthropic की AI पहले से थी सेना के काम में
मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, Anthropic की टेक्नोलॉजी अमेरिकी सेना पहले से इस्तेमाल कर रही थी। इसका उपयोग बड़ी मात्रा में डेटा और इमेजरी के विश्लेषण के लिए हो रहा था। इस सिस्टम की मदद से सैन्य योजनाकार यह तय करते थे कि सेना कहां तैनात की जाए या कहां हमला किया जाए। विवाद के बावजूद Anthropic ने कहा कि वह Pentagon को अपनी टेक्नोलॉजी से दूसरे सिस्टम पर जाने में मदद करता रहेगा और इस दौरान अपने मॉडल और इंजीनियरिंग सहायता नाममात्र की लागत पर देता रहेगा।
READ MORE: OpenAI का बेंगलुरु-मुंबई में नए ऑफिस, TCS से साझेदारी
OpenAI और xAI ने लपका Pentagon का मौका
Anthropic के इस विवाद का फायदा उठाते हुए कई AI कंपनियां Pentagon के साथ डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट के लिए आगे आ गई हैं। OpenAI और एलन मस्क की xAI दोनों ने Pentagon के साथ समझौते कर लिए हैं। OpenAI ने हाल ही में एक डील की जिसमें Pentagon को उसकी AI का किसी भी कानूनी काम के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई। बाद में नागरिक स्वतंत्रता समर्थकों की आलोचना के बाद OpenAI ने इस समझौते में अमेरिकियों की सामूहिक निगरानी रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी जोड़े।
READ MORE: AI समिट से पहले ChatGPT का बढ़ता उपयोग घोषित
Anthropic की कानूनी लड़ाई अब शुरू होगी
Anthropic ने साफ कहा है कि वह रक्षा विभाग के साथ बातचीत जारी रखेगी, लेकिन सप्लाई चेन रिस्क पदनाम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भी पूरी तरह तैयार है।
