IPhone 17 Pro Max: नया iPhone लॉन्च होते ही लोगों में उसे खरीदने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। इस बार iPhone 17 series भी काफी चर्चा में है। कई लोग इस महंगे फोन को खरीदने के लिए डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, EMI या सेकेंड-हैंड फोन का सहारा लेते हैं, ताकि इसकी कीमत थोड़ी कम पड़ सके।
पटना में एक गोलगप्पा बेचने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल, वीडियो में वह करीब 1.49 लाख रुपये का iPhone 17 Pro Max इस्तेमाल करते हुए दिखाई देता है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। वीडियो में iPhone 17 Pro Max एक गोलगप्पा बेचने वाले के हाथ में दिखाई देता है। इस फोन की कीमत करीब 1,49,900 रुपये बताई जा रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पटना के गोलगप्पा वाले का वीडियो क्यों हो रहा वायरल
यह वीडियो एक फूड व्लॉगर ने पोस्ट किया है। अपने पटना टूर के दौरान वहां उन्होंने देखा कि एक गोलगप्पा बेचने वाला दुकानदार पेमेंट लेने के लिए एक iPhone इस्तेमाल कर रहा है। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो वह फोन iPhone 17 Pro Max जैसा लग रहा था। वीडियो में दुकानदार बताता है कि वह इसी फोन से ग्राहकों से डिजिटल पेमेंट लेता है।
View this post on Instagram
व्लॉगर फोन का इंटरफेस भी देखते हैं और बताते हैं कि यह बिल्कुल iPhone जैसा ही लग रहा है। वीडियो में वह गोलगप्पे भी खाते हैं और उसके स्वाद की तारीफ करते हैं। साथ ही अपने वीडियो में उस ठेले का जिक्र करते हुए लोगों को वहां के गोलगप्पे ट्राई करने की सलाह भी देते हैं।
READ MORE: स्मार्टफोन कंपनियों से ‘सीक्रेट कोड’ मांगने की खबरें झूठी
आजकल हर जगह दिख रहे हैं महंगे स्मार्टफोन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। लोग यह बात कर रहे हैं कि आखिर इतने महंगे स्मार्टफोन अब आम लोगों के हाथों में कैसे पहुंच रहे हैं। दरअसल, इसका एक बड़ा कारण EMI है। आजकल कई दुकानें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फोन को किस्तों में खरीदने की सुविधा देते हैं। कई बार यह किस्तें दो साल तक चलती हैं। इससे लोग बिना एक साथ ज्यादा पैसे दिए महंगे फोन खरीद लेते हैं।
READ MORE: अब अंदर-बाहर फोल्ड होगा फोन? Samsung पेटेंट ने मचाई हलचल
हालांकि, कुछ मामलों में इससे लोगों पर आर्थिक दबाव भी बढ़ सकता है। दूसरी बड़ी वजह सेकेंड-हैंड स्मार्टफोन मार्केट है। आजकल इस्तेमाल किए हुए प्रीमियम फोन आसानी से मिल जाते हैं और उनकी कीमत नए फोन से काफी कम होती है।
