OpenAI Codex ऐप macOS यूज़र्स के लिए लॉन्च, जानिए क्यों है यह खास।

7 mins read
4 views
February 3, 2026

Codex App macOS: अब कोडिंग सिर्फ इंसानों का काम नहीं रही! OpenAI ने macOS यूज़र्स के लिए अपना नया Codex ऐप लॉन्च कर दिया है। जिसे AI एजेंट्स आधारित कोडिंग के लिए ऑल इन वन कहा जा रहा है। यह कोड लिखने, सुधारने और मैनेज करने का तरीका ही बदल देता है। एक ही ऐप में मल्टी-एजेंट कोडिंग, ऑटोमेशन और स्मार्ट वर्कफ्लो यानी डेवलपर्स के हाथ में आ गया है। इससे तेजगति से कोडिंग करना आसान हो जाएगा। macOS पर Codex की एंट्री को AI-पावर्ड डेवलपमेंट अगला बड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

AI से बदल जाएगा कोडिंग का तरीका! OpenAI ने Codex ऐप को macOS यूज़र्स के लिए किय लॉन्च, जानिए क्यों है यह खास।

Mac ऐप इकोसिस्टम का विस्तार

Codex, OpenAI के Mac ऐप इकोसिस्टम का नया हिस्सा है। ChatGPT और Atlas के बाद यह तीसरा बड़ा ऐप है। जिसे खासतौर पर डेवलपर्स और कोडिंग वर्कफ्लो को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिससे डेवलपर्स को काफी समय बचेगा। Codex ऐप IDEs और टर्मिनल के बीच सहजता से वर्कफ्लो उपलब्ध कराता है।

READ MORE:  Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

लॉन्च ऑफर से यूज़र्स को फायदा

लॉन्च के मौके पर OpenAI ने यूजर्स को एक खास ऑफर भी दिया है। कंपनी ने Codex को सीमित समय के लिए ChatGPT Free और Go यूज़र्स के लिए खोल दिया है। वहीं Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu यूज़र्स को डबल रेट लिमिट का फायदा देने की बात कही है।

मल्टी-एजेंट कोडिंग की ताकत

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है कि यह कई AI एजेंट्स एक साथ काम कर सकते हैं। हर एजेंट अलग थ्रेड में चलता है, जिससे डेवलपर्स बिना किसी रुकावट के अलग-अलग टास्क पर स्विच कर सकते हैं। बदलाव को उसी थ्रेड में रिव्यू कर सकते हैं। और जरूरत पड़ने पर उसे सीधे अपने एडिटर में खोलकर मैन्युअल बदलाव भी कर सकते हैं।

READ MORE: iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

वर्कट्री सपोर्ट से नो कॉन्फ्लिक्ट

इस ऐप में Worktrees का सपोर्ट दिया गया है। जिससे एक ही रिपॉजिटरी पर कई एजेंट बिना कोड टकराव के काम कर सकते हैं। हर एजेंट अलग कॉपी पर काम करता है। डेवलेपर्स अलग-अलग आडियाज और अप्रोच को आसानी से टेस्ट कर सकते हैं। और बिना Git स्टेट को छुए उसे बैकग्राउंड में काम करने दे सकते हैं।

पुराने प्रोजेक्ट्स से तुरंत कनेक्शन

Codex ऐप अपने आप Codex CLI और IDE एक्सटेंशन से सेशन हिस्ट्री और सेटिंग्स उठा लेता है। इससे डेवलपर्स को नए सिरे से सेटअप करने की जरूरत नहीं पड़ती। Codex में ऑटोमेशन फीचर भी है, जिसके जरिए AI एजेंट्स तय समय पर बैकग्राउंड में काम कर सकते हैं। काम पूरा होने पर रिजल्ट रिव्यू क्यू में दिखता है।

इस प्रकार देखें तो Codex macOS ऐप AI-पावर्ड कोडिंग को ज्यादा तेज, व्यवस्थित और प्रोफेशनल बनाने की दिशा में OpenAI का महत्वपूर्ण प्रयास है, जो डेवलपर्स के काम करने का तरीका बदल सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Oppo के नए A6 Series 5G स्मार्टफोन
Previous Story

अब चार्जिंग की टेंशन खत्म, Oppo के नए 5G फोन लॉन्च

Next Story

अब एक क्लिक में होगा Firefox का सारा AI बंद

Latest from News

chrome

Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

Chrome security: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google अब अपने Chrome ब्राउज़र को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है। Gemini AI की ताकत से Chrome जल्द ऐसे स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकेगा, जो यूज़र्स को
iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Don't Miss