पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई

पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई…अब कीनोट संबोधन पर टिकी निगाहें

5 mins read
8 views
February 18, 2026

PM Modi -Sundar Pichai meeting: भारत में आयोजित हो रहे India AI Impact Summit 2026 ने विश्वभर टेक कंपनियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन में 110 से अधिक देशों की भागीदारी के बीच भारत खुद को AI नेतृत्व की दिशा में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। जहां एक ओर इसी मंच पर टेक दिग्गजों और वैश्विक नीति निर्माताओं की मौजूदगी इसे खास बना रही है। वहीं, पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात ने इसे और आकर्षक बना दिया है।

पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात के बाद भारत में एआई निवेश और नई टेक पहलों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की अहम मुलाकात

समिट के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi से Sundar Pichai की मुलाकात चर्चा का केंद्र रही। दोनों नेताओं के बीच भारत में Artificial Intelligence के विकास, युवाओं के कौशल निर्माण और AI सहयोग जैसे विषयों पर बातचीत हुई। यह मुलाकात संकेत देती है कि भारत अब केवल टेक उपभोक्ता नहीं, एआई के क्षेत्र में नेतृत्वकर्ता की भूमिका अदा करना चाहता है।

READ MORE- DeepMind के CEO का खुलासा, आज की AI अभी भी अधूरी और ‘जैग्ड’

पिचाई का संदेश और संभावित ऐलान

भारत पहुंचने के बाद Sundar Pichai ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर समिट में शामिल होने को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि India AI Impact Summit 2026 में वापिस आकर अच्छा लग रहा है। गर्मजोशी के साथ स्वागत मिला। बता दें कि, पिचाई 20 फरवरी को कीनोट संबोधन देने वाले हैं, जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस मंच से भारत में AI निवेश और नई पहल से जुड़े बड़े ऐलान हो सकते हैं।

READ MORE- India AI Impact Summit 2026: जानें जरूर अपडेट

AI से बदलेगा भारत का IT भविष्य

एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि AI भारत के IT Sector के लिए खतरा नहीं, बल्कि अवसर है। उन्होंने अनुमान जताया कि 2030 तक भारतीय IT उद्योग 400 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। उनके मुताबिक, AI आधारित ऑटोमेशन और आउटसोर्सिंग की नई लहर इस वृद्धि को गति देगी।

युवाओं और स्किलिंग पर फोकस

बैठक में खास जोर भारतीय युवाओं की भूमिका पर रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सही प्रशिक्षण और तैयारी के साथ नई तकनीकें रोजगार के नए रास्ते खोलती हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि टेक कंपनियां भारत के प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारत में 640 करोड़ क्रिप्टो स्कैम, SC ने किया जमानत अस्वीकार
Previous Story

भारत में 640 करोड़ क्रिप्टो स्कैम, SC ने किया जमानत अस्वीकार

AI समिट की अवधि बढ़ी
Next Story

19 को आम लोगों की एंट्री पर रोक! AI समिट की अवधि बढ़ी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss