Elon Musk xAI: Artificial Intelligence को लेकर दुनियांभर टेक दिग्गजों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो चुकी है। इसी बीच Elon Musk ने बड़ा बयान देकर और रोचक बना दिया है। उनका कहना है कि उनकी कंपनी xAI जल्द ही एआई की सभी बड़ी कंपनियों की बराबरी कर लेगी। अगले तीन कुछ साल में यह कंपनी बाकी सभी से आगे निकल सकती है और एआई के क्षेत्र में नबंर -1 बन सकती है। तो आइए जानते हैं मस्क के इस बयान के पीछे की लॉजिग्क। विस्तार से।
AI टेक्नोलॉजी की इस दौड़ में Elon Musk ने अपनी कंपनी xAI को लेकर जताया बड़ा भरोसा…कहा बनेगें नंबर -1…जानिए मस्क ने इतना कॉन्फिडेंशियल बयान क्यों दिया है?
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, यह चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से निकलकर आई है। जहां एक यूजर्स ने टॉप एआई कंपनियों मौजूदा स्थिति पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंन लिखा कि, फिलहाल OpenAI, Anthropic और Google लगभग बराबरी पर हैं। वहीं, Mark Zuckerberg की Meta और xAI थोड़ी पीछे हैं। जिसपर मस्क ने पलटवार करते हुए लिखा कि इसी साल xAI इन कंपनियों की बराबरी कर लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तीन साल बाद xAI इतनी आगे बढ़ जाएगी की दूसरे नंबर पर कौन है इसे ढूंढना मुश्किल हो जाएगा।
जेम्स वेब टेलीस्कोप वाली टिप्पणी
हालांकि यह पलटवार नाराजगी में नहीं बल्कि एक मजाकिया अंदाज में कही। मस्क इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने आगे लिखा कि, तब दूसरे नंबर को देखने के लिए शायद James Webb Space Telescope की जरूरत पड़ेगी। अब इसी बयान को लेकर टेक कंपनियों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लेकिन हकीकत यही है कि Google के Gemini मॉडल लगातार अपडेट हो रहे हैं। वहीं ChatGPT भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय एआई टूल्स में शामिल है।
READ MORE- Claude AI में आया गजब़ का फीचर, अब चैट में ही तैयार होंगे ग्राफ और डायग्राम
टीम का पुनर्गठन कोडिंग में क्लॉड में पकड़
दूसरी तरफ Claude ने भी अपनी खास पहचान बनाई है। खासकर कोडिंग टास्क में इसे काफी पसंद किया जाता है। xAI ने भी अपने मॉडल Grok के जरिए पहचान बनाई है। कुछ वर्जन ने के बेंचमार्क ने अच्छा प्रदर्शन करत हुए Gemini और ChatGPT को भी पीछे छोड़ा था। अब मस्क xAI को नए सिरे से xAI को तैयार किया जा रहा है। कंपनी अभी तक OpenAI के Codex या Claude Code जैसे कोडिंग टूल नहीं बना पाई थी। इसलिए टीम में बदलाव किया गया है। यानी कंपनी बिल्कुल नए तेवर और फ्लेवर के साथ एआई क्षेत्र में अन्य कंपनियों को चुनौती देने जा रही है।
READ MORE- Perplexity ने लॉन्च किया ‘पर्सनल कंप्यूटर’ टूल, जानें इसके फायदें
नई टीम में नए टैलेंट की खोज में जुटे
सही टीम से कंपनी तेजी से आगे बढ़ेगी। उनका दावा है कि आने वाले वर्षों में xAI एआई सेक्टर की बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी। बता दें कि मस्क मजाक- मजाक में कई ऐसे काम कर जाते हैं जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। अब देखना यह होगा एलन मस्क का दावा आनेवाले दिनों में कितना हकीकत बनती है या फिर फ़साना बनकर रह जाती है।
