Declassified Documentary: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर नई डॉक्यूमेंट्री Declassified: Operation Sindoor रिलीज हो रही है। दो हिस्सों वाली यह डॉक्यूमेंट्री पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सैन्य अभियान और उसकी तैयारियों पर फोकस करेगी।
Declassified: Operation Sindoor 15 अगस्त को कहां देखें? जानिए डॉक्यूमेंट्री में क्या खास है।
15 अगस्त को होगी Operation Sindoor की रिलीज
Declassified: Operation Sindoor का प्रीमियर Discovery और Discovery+ पर होगा। दर्शक इसे 15 अगस्त को रात 9 बजे से 11 बजे तक देख सकेंगे। मेकर्स के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री में सैन्य नेतृत्व से जुड़े प्रतिनिधियों, जमीन पर अभियान का हिस्सा रहे अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों और पत्रकारों की बातें शामिल होंगी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने Operation Sindoor चलाया था।
READ MORE: VIDEO: Backrooms OTT पर रिलीज, अकेले देखने की हिम्मत न करें
88 घंटे के अभियान की कहानी दिखेगी
डॉक्यूमेंट्री में Operation Sindoor की करीब 88 घंटे की योजना और कार्रवाई को दिखाया जाएगा। इसमें मिशन से जुड़े लोगों के अनुभव भी शामिल होंगे। कहानी सिर्फ सामने आई जानकारी तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें अभियान की योजना, अहम फैसलों और सैन्य रणनीति को समझाने की कोशिश की जाएगी। दर्शकों को यह भी बताया जाएगा कि इस हाई-रिस्क मिशन के दौरान शामिल personnel ने किन परिस्थितियों का सामना किया।
READ MORE: Independence Day 2026: वीरों की कहानी दिखातीं हैं ये 13 फिल्में
Warner Bros Discovery ने शुरू किया नया फ्रेंचाइजी
यह डॉक्यूमेंट्री Warner Bros Discovery की नई Declassified फ्रेंचाइजी की शुरुआत भी करेगी। कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद इतिहास के अहम घटनाक्रमों को करीब से समझने का मौका देना है। वार्नर ब्रदर्स Discovery के South Asia में Factual Entertainment, Lifestyle & Kids के प्रमुख साईं अभिषेक ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में भारत की तीनों सेनाओं के साथ विशेषज्ञों और अभियान से जुड़े लोगों के नजरिए शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी खास पहुंच के साथ डॉक्यूमेंट्री बनाना बड़ी जिम्मेदारी थी। टीम ने इसे संवेदनशीलता और तथ्यात्मकता के साथ तैयार किया है।
