Elon Musk ने Grok 4.20 की पुष्टि की, जल्द मिलेगा नया AI अपग्रेड

Elon Musk ने Grok 4.20 की पुष्टि की, जल्द मिलेगा नया AI अपग्रेड

6 mins read
694 views
December 9, 2025

Grok 4.20 Launch: एलन मस्क ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि xAI का अगला बड़ा AI अपडेट Grok 4.20 अगले एक महीने के भीतर लॉन्च किया जाएगा। X  पर किए गए एक पोस्ट में मस्क ने कहा कि Grok 4.20 तीन या चार हफ्तों में आ रहा है।

फिलहाल, दिसंबर का दूसरा हफ्ता चल रहा है, ऐसे में Grok 4.20 के दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में आने की उम्मीद है। यह xAI के लिए बेहद तेज अपग्रेड साइकिल मानी जा रही है, क्योंकि Grok 4.1 को इसी नवंबर में लॉन्च किया गया था।

Elon Musk ने xAI के नए AI मॉडल Grok 4.20 की पुष्टि कर दी है। यह अपग्रेड अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो सकता है और इसमें रीजनिंग, फाइनेंशियल एनालिसिस और रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस में बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं।

Alpha Arena में पहले दिखा Grok 4.20

आधिकारिक लॉन्च से पहले ही Grok 4.20 को Alpha Arena नाम के एक स्टॉक-ट्रेडिंग सिमुलेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया। यह प्लेटफॉर्म AI मॉडल्स की रियल-वर्ल्ड एनालिटिकल और रीजनिंग क्षमताओं को परखने के लिए बनाया गया है।

इस सिमुलेशन में हर AI मॉडल को वर्चुअल 10,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाते हैं और दो हफ्तों में मुनाफा कमाने का टास्क दिया जाता है। यूजर रिपोर्ट्स के मुताबिक, Grok 4.20 ने Season 1.5 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और GPT-5.1 तथा Google Gemini 3 Pro जैसे बड़े मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया, जहां दूसरे टॉप मॉडल्स को नुकसान हुआ, वहीं Grok 4.20 ने करीब 12% का प्रॉफिट कमाया।

Grok 4.20 से क्या नए सुधार मिल सकते हैं

Alpha Arena में प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि Grok 4.20 में रीजनिंग क्षमता, फाइनेंशियल एनालिसिस और तेजी से बदलते डेटा को समझने की ताकत में बड़ा सुधार होगा। खास बात यह है कि यह मॉडल रियल-वर्ल्ड टास्क, जटिल समस्याओं और प्रिडिक्टिव एनालिसिस में पहले से ज्यादा बेहतर हो सकता है। हालांकि, xAI ने अभी तक इसके सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

READ MORE: Code Spitting Facts: भारतीयों को ‘कैंसर’ कहने पर Grok ने दिया करारा जवाब

Grok 4.1 Fast ने बनाया API रिकॉर्ड

इसी बीच, Grok 4.1 Fast ने OpenRouter नाम के API प्लेटफॉर्म पर नया साप्ताहिक रिकॉर्ड बनाया है। इसने एक हफ्ते में 1.16 ट्रिलियन टोकन प्रोसेस किए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में इसने Anthropic के Claude 4.5 Sonnet, Claude 4.5 Opus और Google Gemini 3 Pro को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि थर्ड-पार्टी API इस्तेमाल के आंकड़े हमेशा वास्तविक लोकप्रियता को पूरी तरह नहीं दिखाते।

READ MORE: Elon Musk ने लॉन्च किया Grokipedia, Wikipedia को मिलेगी चुनौती

आगे क्या उम्मीद करें

Grok 4.20 का शुरुआती प्रदर्शन xAI के लिए एक बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है। अगर लॉन्च के बाद भी यह प्रदर्शन बरकरार रहता है, तो AI की दुनिया में यह एक बड़ा बदलाव ला सकता है। अब सभी की नजर इसके आधिकारिक रिलीज और फीचर अनाउंसमेंट पर टिकी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss