Alexa Plus launch: Amazon ने Alexa को नया रूप दे दिया है। अब यह सिर्फ वॉयस असिस्टेंट नहीं रहा। Alexa+ के नाम से इसका नेशनवाइड लॉन्च हो चुका है। Prime Members को यह फ्री मिलेगा। बाकी यूज़र्स के लिए सब्सक्रिप्शन और फ्री ट्रायल दोनों विकल्प हैं। Alexa+ अब ज्यादा स्मार्ट बातचीत करता है। शेड्यूल संभालता है। सुझाव देता है और स्मार्ट होम कंट्रोल करता है। Amazon ने AI assistant की रेस को नई दिशा दे दी है।
AI असिस्टेंट की नई शुरुआत, Alexa+ में मिले स्मार्ट फीचर्स, पर्सनलाइज़ेशन और सब्सक्रिप्शन मॉडल, पढ़िए पूरी डिटेल।
फ्री ट्रायल से यूज़र्स फोकस
Amazon ने उन यूज़र्स के लिए भी रास्ता खुला रखा है जो तुरंत पैसे खर्च नहीं करना चाहते। नॉन-प्राइम मेंबर्स अब टेक्स्ट-बेस्ड Alexa चैट को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह try before you buy मॉडल Amazon की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए कंपनी पहले लोगों को AI की आदत डालना चाहती है।
READ MORE: अब Apple भारत की फैक्ट्रियों में चलाएगा टेक्नोलॉजी की क्लास
Prime बनाम Alexa+ की कीमत
Alexa+ की स्टैंडअलोन कीमत 20 डॉलर प्रति माह रखी गई है। वहीं Prime मेंबरशिप इससे सस्ती है। ऐसे में साफ है कि Amazon चाहता है कि यूज़र सीधे Prime सब्सक्रिप्शन लें। ऊपर से, नए ग्राहकों के लिए दिया जा रहा 30 दिन का फ्री Prime ट्रायल इस फैसले को और आसान बना देता है।
क्या बदला है नए Alexa+ में?
Alexa+ को पहले के मुकाबले ज्यादा इंटेलिजेंट और फ्लूइड बनाया गया है। अब यह केवल कमांड सुनना नहीं रह गया है। यह अपॉइंटमेंट और शेड्यूल संभालना, पर्सनल सुझाव देना, रिज़र्वेशन करना और स्मार्ट होम को ऑटोमैटिक तरीके से मैनेज करना जैसे काम भी ज्यादा समझदारी से कर सकता है। Amazon का दावा है कि नया Alexa यूज़र की पसंद और डिजिटल व्यवहार को समझते हुए समय के साथ और बेहतर होता जाएगा।
READ MORE: AI से सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री पर दबाव, Nvidia CEO ने कहा डर जरूरी नहीं
पर्सनलाइज़ेशन बना सबसे बड़ा माध्यम
Alexa+ का सबसे बड़ा फोकस पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस पर है। कंपनी चाहती है कि असिस्टेंट यूज़र की आदतों को याद रखे। इसे बार-बार समझाने की जरूरत न पड़े। यही वजह है कि इसे पहले से ज्यादा ह्यूमन-लाइक बातचीत के लिए तैयार किया गया है। अर्ली एक्सेस के दौरान कुछ टेक एक्सपर्ट्स ने इसकी क्षमताओं की तारीफ की, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि कई बार Alexa+ उम्मीद के मुताबिक जवाब नहीं देता।
अब सवाल यह है कि क्या यूज़र्स इसके लिए अलग से पैसे देंगे, या Prime के साथ मिलने वाला फ्री फायदा ही इसे लोकप्रिय बनाएगा?
