अब बदलेगा चैटिंग का खेल! Arattai को WhatsApp के मुकाबले उतारने की तैयारी में Zoho

8 mins read
119 views
अब-बदलेगा-चैटिंग-का-खे
December 23, 2025

Zoho Arattai New Update: भारत में स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Arattai एक बार फिर चर्चा में है। वजह हैं Zoho के फाउंडर और CEO Sridhar Vembu। जिन्होंने संकेत दिया है कि अरट्टई को WhatsApp जैसी दिग्गज ऐप्स के मुकाबले खड़ा करने के लिए बड़े बदलावों की तैयारी चल रही है। जल्द ही खास अपडेट सबके सामने आनेवाली है। उनका कहना है कि Zoho फिलहाल प्रचार से ज्यादा प्रोडक्ट क्वालिटी पर फोकस कर रहा है। 

अब इंतज़ार खत्म! Zoho फाउंडर श्रीधर वेंबू ने Arattai के बड़े अपडेट्स का किया खुलासाजानिए WhatsApp से कैसे बदलेगा मुकाबला। 

क्यों अभी शांत है Arattai? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने सवाल उठाया कि अरट्टई को लेकर हाल के दिनों में ज्यादा चर्चा क्यों नहीं हो रही। इस सवाल का जवाब देते हुए श्रीधर वेंबू ने साफ किया कि यह जानबूझकर अपनाई गई प्लानिंग का हिस्सा है। Zoho की टीम फिलहाल पर्दे के पीछे रहकर ऐप के कोर फीचर्स को मजबूत करने में जुटी हुई हैन कि सिर्फ यूजर बेस बढ़ाने में। 

हर हफ्ते अपडेटलेकिन बिना शोर के 

वेंबू के मुताबिक, Arattai में लगातार साप्ताहिक अपडेट्स दिए जा रहे हैं। हालांकिकंपनी तब तक बड़े स्तर पर मार्केटिंग नहीं करेगीजब तक कि वह खुद फीचर्स से पूरी तरह संतुष्ट न हो जाए। उन्होंने इस सफर को मैराथन बताया है। यानी लंबी दौड़जिसमें धैर्य और स्थिरता सबसे अहम है। जो आनेवाले दिनों में देखने को मिल सकती है। 

READ MORE- Spotify Wrapped के बाद ChatGPT Wrapped! जानिए नया घांसू AI फीचर 

Arattai में पहले से क्या है खास? 

अरट्टई कोई नया नाम नहीं है। इसे Zoho ने COVID-19 लॉकडाउन के दौरान ही लॉन्च किया था। जिसके बाद से लगातार कार्य चल रहे हैं। नए- नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। कुछ महीने पहले काफी सुर्खियों में भी रह चुका है। यूजर्स अन्य मैसेंजिंग ऐप की तरह इसके समय-समय पर अपडेट की अपेक्षा रखते हैं जो फिलहाल शांत है जिसका जबाव वेंबू में दे दिया है। कई जरूरी सुविधाएं जोड़ी गईंजैसे— एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट,  ग्रुप और पर्सनल मैसेजिंगवॉयस और वीडियो कॉलमीडिया फाइल शेयरिंगक्लाउड बैकअप और कॉन्टैक्ट सिंकगायब होने वाले मैसेज आदि जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा चुकी है। 

नए अपडेट्स ने बढ़ाई ताकत 

हालिया अपडेट्स में Arattai को और ज्यादा प्रोफेशनल और मॉडर्न बनाया गया है। अब इसमें मल्टी-डिवाइस लॉगिनकस्टम थीम्स और Zoho के अन्य बिजनेस टूल्स के साथ गहरा इंटीग्रेशन मिल रहा है। ये फीचर्स इसे सिर्फ चैट ऐप नहींबल्कि एक प्रोडक्टिविटी-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म की दिशा में ले जाते हैं। 

READ MORE- कौन हैं गेमिंग वर्ल्ड के दिग्गज Vince Zampella? 

WhatsApp से सीधी टक्करतरीका अलग 

हालांकिमौजूदा समय में अरट्टई का यूजर बेस WhatsAppटेलीग्राम या सिग्नल की तुलना में काफी छोटा है। लेकिन Zoho का विज़न साफ है भीड़ में शामिल होने के बजाय बेहतर और भरोसेमंद विकल्प बनना। कंपनी पहले प्रोडक्ट को परफेक्ट करना चाहती है। उसके बाद ही बड़े स्तर पर यूजर्स को जोड़ने की योजना है। श्रीधर वेंबू के बयान से साफ है कि Arattai को लेकर Zoho जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले रहा। अगर आने वाले अपडेट्स यूजर्स की जरूरतों पर खरे उतरते हैंतो यह भारतीय ऐप आने वाले समय में WhatsApp के लिए एक मजबूत देसी विकल्प बन सकता है। 

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WLFI विवाद में फंसे जस्टिन सन, फ्रीज टोकन से 60 मिलियन डॉलर का नुकसान
Previous Story

WLFI विवाद में फंसे जस्टिन सन, फ्रीज टोकन से 60 मिलियन डॉलर का नुकसान

छोटा अपडेट, बड़ा असर...आ गया iOS 26 में घांसू फीचर...फटाफट देखें
Next Story

छोटा अपडेट, बड़ा असर…आ गया iOS 26 में घांसू फीचर…फटाफट देखें

Latest from Latest news

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Nvidia ने छीना Apple का ताज!

Nvidia TSMC biggest customer:  Artificial Intelligence ने टेक दुनिया सत्ता पलट दी है। जिस Apple को पिछले एक दशक से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की रीढ़

Don't Miss