शानदार है YouTube का नया फीचर, कई भाषाओं का लें सकेंगे मजा

5 mins read
935 views
YouTube
December 11, 2024

अब YouTube पर कंटेंट क्रिएट करने वालों की मौज हो जाएगी। YouTube के नए फीचर में AI ट्विस्ट है। इस नए फीचर के जरिए एक भाषा के वीडियो को दूसरी भाषाओं में डब किया जा सकेगा।

YouTube AI Feature: YouTube का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। YouTube ने नया फीचर अपडेट किया है। इसमें अब आप YouTube पर अलग-अलग भाषाओं में कोई भी वीडियो को वॉयस डब कर सकते हैं। इसके अलावा जो कंटेंट क्रिएटर सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी में वीडियो बनाते हैं वह अब फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, इटैलियन, जापानी और स्पेनिश जैसी भाषाओं में वीडियो बना सकेंगे। YouTube के नए फीचर के साथ आपको डब किए गए वीडियो पर ‘ऑटो डब’ भी लिखा हुआ दिखेगा।

किसको मिलेगा इस फीचर का फायदा

YouTube का ऑटो डब फीचर सिर्फ नॉलेज और इंफॉर्मेशन की जानकारी देने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को ही मिलेगा। कंपनी ने इसके बारे में पिछले साल हुए एक इवेंट में बताया था। बता दें कि इसे Google के इन-हाउस एरिया 120 इनक्यूबेटर की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से बनाया गया है। इसमें अलाउड का इस्तेमाल किया गया है। इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि YouTube वीडियो में ऑटो डबिंग फीचर अपने आप काम करेगा। इसके जरिए वीडियो को अपने आप ट्रांसक्राइब और ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

AI-पावर्ड ऑटो डबिंग फीचर

इस AI-पावर्ड ऑटो डबिंग फीचर से उन हजारों यूजर्स को फायदा होगा, जो नॉलेज और इंफॉर्मेशन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। इसका फायदा नॉलेज और इंफॉर्मेशन देने वाले चैनल भी उठा सकेंगे। इस फीचर के साथ, आपको और दर्शकों को डब किए गए वीडियो पर ऑटो-डब लेबल भी दिखाई देगा। दर्शक ट्रैक सिलेक्टर का उपयोग करके मूल ऑडियो सुनने का विकल्प चुन सकते हैं।

कैसे करेंगे यूज

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ वीडियो अपलोड करना है। YouTube अपने आप ही उसकी भाषा पहचान लेगा और उसे दूसरी सपोर्टेड भाषाओं में डब कर देगा। आप और दर्शक YouTube Studio के लैंग्वेज सेक्शन में डब किए गए वीडियो को देख सकते हैं। क्रिएटर डब को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपको डब पसंद नहीं आता है, तो उसे अनपब्लिश या डिलीट भी किया जा सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Whatsapp scam
Previous Story

WhatsApp Alert: गलती से भी न करें ये ऐप डाउनलोड

Realme
Next Story

15 हजार से भी कम कीमत पर लॉन्च होगा Realme का ये धांसू फोन

Latest from Latest news

Google AI Pro प्लान पर 50% की भारी छूट और Nano Banana Pro का लाभ!

Google AI Pro प्लान पर 50% की भारी छूट और Nano Banana Pro का लाभ!

Google AI Pro discount: Google अपने AI प्लेटफॉर्म को अधिक उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाने के लिए लगातार नए ऑफ़र पेश करता है। हाल ही में कंपनी ने अपने AI Pro वार्षिक प्लान पर 50 प्रतिशत की
Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से किया बर्न

Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से किया बर्न

Hyper Foundation: Hyper Foundation ने आधिकारिक तौर पर 37.5 मिलियन HYPE टोकन को हमेशा के लिए बर्न किए जाने की घोषणा की है। यह फैसला stake weighted गवर्नेंस वोटिंग के बाद लिया गया हैं, जिसमें 85% प्रतिभागियों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। इन टोकन की कुल वैल्यू करीब 912 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। ये सभी टोकन एक खास सिस्टम एड्रेस 0xfefefefefefefefefefefefefefefefefefefefe पर रखे गए हैं। इस एड्रेस की सबसे अहम बात यह है कि इसका कोई प्राइवेट एड्रेस नहीं है।  Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से बर्न कर दिया है, जानिए यह फैसला क्यों लिया गया, इससे सप्लाई, कीमत और निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है।  Assistance Fund से आए थे ये टोकन  यह HYPE टोकन Assistance Fund में जमा हुए थे। यह फंड Hyperliquid के Layer-1 perpetual futures Blockchain पर स्पॉट ट्रेडिंग फीस का एक हिस्सा लेकर उसे HYPE टोकन में बदलता है। अब इन टोकन को इस बर्न जैसे एड्रेस पर भेज दिया गया है, जिससे बिना किसी फोर्क के इन्हें सर्कुलेशन से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है।  कम्युनिटी की प्रतिक्रिया  इस फैसले के बाद कम्युनिटी से ज्यादातर पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं। X पर एक यूजर ने लिखा कि सप्लाई घटाने का यह कदम लंबे समय में टोकनॉमिक्स को मजबूत बनाएगा। हालांकि, कुछ लोगों ने चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि इससे HLP सेफ्टी फंड पर दबाव बढ़ सकता है और गवर्नेंस वोटिंग में सेंट्रलाइजेशन का खतरा भी नजर आता है।  HYPE in the Assistance Fund system address of 0xfefefefefefefefefefefefefefefefefefefefe has

Don't Miss