social media

कहीं आपके स्मार्टफोन में तो नहीं है वायरस वाले Apps, ऐसे करें पता

4 mins read
1.5K views
December 10, 2024

दूरसंचार विभाग ने आज एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि आप अपने फोन में कैसे खतरनाक ऐप्स की जांच कर सकते हैं।

Cyber Crime Alert: भारत में इन दिनों साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग मासूम लोगों को धोखा देकर उनकी प्राइवेट इन्फोर्मेंशन चुरा लेते हैं और फिर उनके खाते से लाखों की ठगी कर लेते हैं। अपने इस कारनामे को अंजाम देने के लिए क्रिमिनल्स अक्सर नकली ऐप्स बनाते हैं, जो बिल्कुल असली ऐप्स की तरह दिखते हैं। वहीं, जब लोग इन ऐप्स को डाउनलोड करते हैं, तो उनकी सारी प्राइवेट इन्फॉर्मेशन चोरी हो जाती है, जैसे कि क्रेडिट कार्ड नंबर, पिन कोड, और सिक्योरिटी कोड।

सरकार ने जारी किया वीडियो

बता दें कि ये सभी ऐप्स आपकी सारी जानकारी चुरा लेते हैं और हैकर्स को दे देते हैं, जिसका इस्तेमाल कर के वह आपके साथ धोखाधड़ी करते हैं। वहीं, अब इसको रोकने के लिए सरकार तरह-तरह से लोगों को अलर्ट कर रही है। सरकार इन खतरनाक ऐप्स के बारे में लोगों को बताने के लिए कई कदम भी उठा रही है। इसको लेकर दूरसंचार विभाग ने अब एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि आप अपने फोन में खतरनाक ऐप्स की जांच कैसे कर सकते हैं।

ऐसे देखें आपके फोन में वायरस वाले ऐप तो नहीं

  • Google Play Store खोलें।
  • अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • मेनू से Play Protect चुनें।
  • स्क्रीन पर Scan पर क्लिक करें।
  • Scan आपके फोन की जांच करेगा।
  • अगर कोई हानिकारक ऐप पाया जाता है, तो आपको सूचित करेगा।

कंज्यूमर मामलों की सचिव, निधि खरे ने बताया कि जल्द ही इसको लेकर नए नियम बनेंगे, जिससे लोग इन स्पैम कॉल और मैसेज से बचेंगे। वहीं, जून में कंज्यूमर मामले विभाग ने ऐसे कॉल और मैसेज रोकने के लिए कुछ नियम सुझाए थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Grok AI
Previous Story

X यूजर्स अब FREE में यूज करेंगे Grok AI!

open AI
Next Story

OpenAI का Sora हुआ लॉन्च, टेक्स्ट से बना सकेंगे Video

Latest from Latest news

Don't Miss