Grok AI

X यूजर्स अब FREE में यूज करेंगे Grok AI!

3 mins read
1.5K views
December 10, 2024

Grok AI को 2023 में लॉन्च किया गया था। एलन मस्क ने अब इसे एक्स के साथ इंटीग्रेट कर दिया गया है।

Grok AI Feature:  अगर आप भी X यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, कुछ समय पहले X पर Grok AI चैटबॉट का सपोर्ट दिया गया था। अब मस्क ने X के सभी यूजर्स के लिए इस चैटबॉट को फ्री कर दिया है। बता दें कि X को खरीदने के बाद एलन मस्क ने इसमें कई बदलाव किए हैं।

2023 में लॉन्च होगा Grok AI

Grok AI को 2023 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसे एक्स के साथ इंटीग्रेट किया गया था। पहले इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को इसका सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता था, लेकिन अब इसे हर यूजर के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया है। बता दें कि Grok AI के फ्री होने से OpenAI, ChatGPT, Google, Gemini AI और Cloud AI को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि, इसे लेकर एलन मस्क या एक्स की तरफ से कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है। वहीं, कई यूजर्स ने एक्स के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ Grok AI को फ्री में इस्तेमाल करने की बात कही है।

FREE में कुछ होंगे लिमिट्स

Grok AI का आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको फ्री वर्जन में कुछ लिमिटेशन देखने को मिल सकती हैं। इसमें आप हर दो घंटे में सिर्फ 10 मैसेज ही भेज पाएंगे। इसके अलावा आप हर दिन सिर्फ तीन फोटो का ही एनालिसिस कर पाएंगे। खबर है कि इसे जल्द ही ChatGPT और Gemini AI की तरह स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले X यूजर्स के लिए नया रडार टूल फीचर उपलब्ध कराया गया था। इस फीचर की मदद से यूजर ट्रेडिंग टॉपिक, ब्रेकिंग न्यूज और दूसरे इवेंट को आसानी से सर्च कर पाएंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Internet
Previous Story

भारत के कई राज्यों को नहीं मिलेगा इंटरनेट! जानें इसकी वजह

social media
Next Story

कहीं आपके स्मार्टफोन में तो नहीं है वायरस वाले Apps, ऐसे करें पता

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss