कौन-कौन खरीद सकता है TikTok, सामने आए ये नाम

4 mins read
656 views
TikTok
January 27, 2025

TikTok अब बिकने को तैयार है। इस मामले में अब ट्रंप कई लोगों से चर्चा कर रहे हैं और अगले एक महीने में इस पर फैसला होने की उम्मीद है।

TikTok: अमेरिका में बैन होने से कुछ दिनों के लिए मिली राहत के बाद TikTok अब बिकने को तैयार है। इस मामले में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह TikTok को खरीदने के लिए कई और लोगों के संपर्क में हैं। वहीं, अगले 30 दिनों में TikTok के भविष्य पर फैसला किया जाएगा। ट्रंप ने इस बारे में कई लोगों से बात की है, जिससे उनमें TikTok को खरीदने के लिए काफी उत्साह है।

कौन-कौन रीब सकता है TikTok

TikTok के खरीदारों में कई बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। इनमें अमेरिकी अरबपति एलन मस्क, MrBeast, Oracle के प्रमुख लैरी एलिसन और अरबपति निवेशक फ्रैंक मैककोर्ट शामिल हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थीं कि चीन TikTok को एलन मस्क को बेच सकता है, जबकि MrBeast ने इसे खुद खरीदने में अपना इंट्रस्ट दिखाया था। वहीं, लैरी एलिसन का नाम ट्रंप ने आगे बढ़ाया था, जबकि मैककोर्ट भी इसे खरीदने में काफी इंट्रस्ट रखते दिख रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में कई इंटरव्यू भी दिए हैं।

इन दो कंपनियों का नाम है आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन Oracle और Microsoft समेत कई बाहरी इन्वेस्टर के साथ TikTok के फ्यूचर पर चर्चा हो रही है। अगर Microsoft के साथ डील फाइनल होती है तो TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance की इसमें माइनॉरिटी हिस्सेदारी होगी, जबकि अमेरिकी कंपनी के पास आधी से ज्यादा हिस्सेदारी होगी। अगर Oracle के साथ डील फाइनल हो जाती है तो TikTok का एल्गोरिदम, डेटा कलेक्शन और सॉफ्टवेयर अपडेट अमेरिकी कंपनी के पास आ सकते हैं।

रह सकती है सौदे की कीमत

इस मामले में परिचित अधिकारियों का कहना है कि ByteDance को उम्मीद है कि यह सौदा 200 बिलियन डॉलर का होगा। वहीं, सौदे की शर्तों को लेकर अभी भी काम चल रहा है। इसमें अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Artificial intelligence
Previous Story

Cancer से Vaccine तक पता लगा सकेगा Artificial intelligence

DeepSeek
Next Story

क्या है DeepSeek? ChatGPT को भी छोड़ा पीछे

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss